एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: ये BJP वॉर रूम में से किसी को चुनाव आयोग में बैठा देंगे- भाजपा पर बरसे शिवसेना के संजय राउत

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (उद्धव गुट) के सीनियर नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को देश का पीएम नहीं मानते हैं.

Sanjay Raut on BJP and Narendra Modi: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बुरी तरह भड़के हैं. सोमवार (11 मार्च, 2024) को उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि ये लोग (बीजेपी वाले) अपने डिजिटल वॉर रूम में से किसी को उठाकर चुनाव आयोग (ईसी) में बैठा देंगे. वही व्यक्ति बीजेपी के हिसाब से ईसी में काम करेगा. 
 
महाराष्ट्र के मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना के मुखपत्र दैनिक सामना के कार्यकारी संपादक ने दावा किया, "ये लोग (भाजपाई) अपने हिसाब से व्यक्ति ढूंढ लेंगे और फिर उसे ईसी में बैठा देंगे. वह इंसान बीजेपी के अनुसार काम करेगा." वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए संजय राउत ने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी खुद को देश का प्रधानमंत्री नहीं मानते हैं. वह अपने आप को गुजरात का प्रधानमंत्री मानते हैं या फिर कभी-कभी सिर्फ 1 जात के पीएम हो जाते हैं.

अरुण गोयल के संदर्भ में आई टिप्पणी

शिवसेना सांसद की ये टिप्पणियां ऐसे वक्त पर आईं, जब लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के संभावित ऐलान से कुछ दिन पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा (9 मार्च 2024 को) दे दिया था. अरुण गोयल का कार्यकाल पांच दिसंबर 2027 तक था और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के सेवानिवृत्त के बाद वह अगले साल फरवरी में संभवत: सीईसी का पदभार संभाल लेते. अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद सियासी दलों ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश और सवाल उठाया कि कहीं उन्होंने चुनाव लड़ने के इरादे से तो ऐसा नहीं किया? हालांकि, तत्काल यह पता नहीं चल पाया था कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? 

क्या होता है डिजिटल वॉर रूम?

वॉर रूम टर्म 2 शब्दों से मिलकर बना है. वॉर (War) का मतलब जंग या युद्ध होता है, जबकि रूम (Room) के मायने कमरे से हैं. राजनीति या फिर चुनाव के संदर्भ में डिजिटल वॉर रूम वह जगह होती है, जहां से सियासी दल दूसरी पार्टियों के खिलाफ चुनावी अभियान तेज करती हैं. वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यहीं से प्रचार-प्रसार भी करती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget