एक्सप्लोरर

शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के विधायकों ने ली कसम, कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे बीजेपी को फायदा हो

एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना और सहयोगी दलों के विधायक आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में इकट्ठा हुए. उन्होंने कसम ली कि वे कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे कि बीजेपी को फायदा पहुंचे. शरद पवार ने कहा कि बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

मुंबई: आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों ने शक्ति प्रदर्शन किया. दावा किया गया कि इस दौरान तीनों पार्टियों और सहयोगी दलों के कुल 162 विधायक मौजूद थे. इस दौरान होटल के भीतर ‘We Are 162’ यानी ‘हम 162 हैं’ लिखा पोस्टर देखने को मिले. इस पोस्टर के जरिए तीनों पार्टियों ने एकजुटता का संदेश दिया गया. खास बात ये रही कि इस मीटिंग में सभी विधायकों को एकजुट रहने की कसम दिलाई गई. सभी विधायकों ने अपने हाथ आगे कर ये कसम खाई.

विधायकों को कसम दिलाई गई, ‘’मैं कसम लेता/लेती हूं कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपनी पार्टी के प्रति ईमानदार रहूंगा/रहूंगी. मैं किसी भी चीज़ का लालच नहीं करूंगा/करूंगी. मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा/करूंगी जिससे बीजेपी को फायदा हो. ”

शरद पवार बोले- बहुमत साबित करने में दिक्कत नहीं होगी

शरद पवार ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुमत साबित करने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी. अजित पवार की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिसे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है वो आदेश नहीं दे सकता. उन्होंने कहा, ''फ्लोर टेस्ट के दिन मैं 162 से ज्यादा विधायकों को लाऊंगा. ये गोवा नहीं, ये महाराष्ट्र है.'' उन्होंने आगे कहा, ''हम यहां महाराष्ट्र के लोगों के लिए एकजुट हैं. राज्य में बिना बहुमत के एक सरकार बनाई गई है. कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में बीजेपी के पास कहीं भी बहुमत नहीं था लेकिन सरकार बना ली.'' इसके साथ ही अजित पवार का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उसके पास फैसले लेने का अधिकार नहीं था और उसने ये निर्णय खुद लिया.

उद्धव ठाकरे बोले- जितना रोकेगे, उतना मजबूत होंगे

वहीं विधायकों को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ''हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है. हमारी लड़ाई सत्यमेव जयते के लिए है. जितना हमें रोकने की कोशिश करोगे, हम उतने ही मजूबत होंगे.'' उन्होंने आगे कहा, ''अब तो दोस्त बढ़ गए हैं. हमारा गठबंधन बहुत लंबे समय के लिए है. बीजेपी 25 साल में भी शिवसेना को नहीं समझ पाई. हम आएं हैं, हमारा रास्ता साफ करो.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget