एक्सप्लोरर

कल मातोश्री से निकलेगा महाराष्ट्र में सरकार बनाने का रास्ता?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार की रात तकरीबन डेढ़ घंटे तक संघ प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: शिवसेना ने कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बैठक को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि शिवसेना और बीजेपी की सरकार बनाने के प्रयासों के मद्देनजर की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के द्वारा बुलाई गई शिवसेना विधायकों की बैठक में महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी है इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने 24 अक्टूबर के नतीजों के बाद बुधवार को पहली बार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. जिसमें शिवसेना के मंत्री शामिल हुए थे. यह बैठक बारिश की वजह से महाराष्ट्र में किसानों को हुए नुकसान से राहत का पैकेज की घोषणा करने के लिए बुलाई गई थी. लेकिन बैठक के बाद शिवसेना के मंत्रियों ने 10000 करोड़ों रुपए के पैकेज को नाकाफी बताया और ज्यादा मुआवजा देने की मांग की. माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के दौरान ही दोबारा बातचीत के प्रयास शुरू हुए.

पहले, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार की रात तकरीबन डेढ़ घंटे तक संघ प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की थी. यह माना जा रहा था कि संघ प्रमुख बीजेपी और शिवसेना के बीच बने गतिरोध को दूर करने के लिए मध्यस्थता कर सकते हैं. इसके बाद आरएसएस से जुड़े सूत्रों ने इस बात का दावा किया था कि जल्दी बीजेपी और शिवसेना के सरकार बनाने के प्रयासों से जुड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आएगी. आरएसएस के सूत्रों ने बताया कि बीजेपी और शिवसेना के बीच दोबारा बातचीत फिर से शुरू हो गई है.

दोपहर होते होते यह खबर सामने आई कि गुरुवार को सुबह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विधायकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 9 नवंबर से पहले राज्य में नई सरकार का गठन होना है और उससे पहले शिवसेना को और बीजेपी को अगर सरकार बनानी है तो, अपने-अपने कायम रुख से दो कदम पीछे हटना होगा. माना जा रहा है कि शिवसेना अपने विधायकों से बात करके राज्य में नई सरकार के गठन पर फैसला ले सकती है.

शिवसेना के लिए दूसरे विकल्प भी खत्म होते दिख रहे हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वह विपक्ष में बैठेंगे सरकार सबसे बड़े गठबंधन शिवसेना और बीजेपी को बनानी चाहिए. इससे पहले दिल्ली में नितिन गडकरी के साथ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बैठक हुई हालांकि बैठक में अहमद पटेल ने सड़क से जुड़े और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की लेकिन कयास यह लगाए गए कि अहमद पटेल बीजेपी को यह फैसला बताने गए थे, कि कांग्रेस किसी भी सूरत में शिवसेना एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के किसी भी प्रयास से जुड़ी नहीं है.

बीजेपी पहले भी कहती रही है 50-50 का जो फार्मूला तय हुआ था उससे मुख्यमंत्री का पद बाहर है और मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा, लेकिन शिवसेना लगातार इस रुख पर अड़ी हुई थी कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा. अब शिव सेना को साफ करना होगा कि वह अपने रुख पर कायम रहती है या बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए आगे आती है इसके मद्देनजर मातोश्री में होने वाली शिवसेना विधायक दल की बैठक बेहद महत्वपूर्ण हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget