एक्सप्लोरर

Sanjay Raut Arrested: 18 घंटे लंबी पूछताछ, आधी रात गिरफ्तारी... मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत को लेकर पढ़ें अब तक के अपडेट्स

Patra Chawl Land Scam Case: संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी होने के बाद ED दफ्तर के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ता (Shiv Sena Workers) इकट्ठे हो गए और जमकर नारेबाजी की.

Sanjay Raut Arrested: पात्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में संजय राउत पर कानूनी शिकंजा कसा है. करीब 18 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शिवसेना नेता संजय राउत को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार सुबह सात बजे से रात करीब 12 बजे तक पूछताछ हुई. संजय राउत (Sanjay Raut) को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. गिरफ्तारी के बाद आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा. जैसे ही संजय राउत की गिरफ्तारी हुई, ED दफ्तर के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए और जमकर नारेबाजी की.

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार है. उन्हें उनके घर से बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी ऑफिस लाया गया है. संजय राउत के घर से ईडी को 11.5 लाख रुपए मिले हैं.

संजय राउत गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी संजय राउत से उन पैसों की जानकारी मांग रही है कि आख़िर ये पैसे किसके है और कहां से आए हैं? ईडी के एक बड़े अधिकारी ने बताया की इन पैसों से जुड़े सवाल का जवाब नही पाए थे. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. संजय राउत के घर से इसके अलावा कई अहम दस्तावेज भी जब्त किया गया है, जो कि पात्रा चॉल जुड़े है. इन सभी दस्तावेजो और नगदी को लेकर ईडी की टीम ईडी दफ्तर पहुंची थी. 

राउत की गिरफ्तारी से पहले क्या क्या हुआ?

ईडी के अधिकारी सीआईएसएफ के कर्मियों के साथ रविवार सुबह 7 बजे राउत के भांडुप उपनगर स्थित आवास 'मैत्री' पहुंचे और छापेमारी शुरू की. इससे पहले, ईडी ने राउत के खिलाफ कई समन जारी किए थे, उन्हें 27 जुलाई को भी तलब किया गया था. राउत को मुंबई के एक चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी और अन्य सहयोगियों की संलिप्तता वाले लेन-देन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था.  7 बजकर 15 मिनट पर पूछताछ शुरु हुई और शाम 4 बजकर 40 मिनट पर संजय राउत हिरासत में लिए गए. उनसे 17 घंटे और 40 मिनट तक पूछताछ हुई. देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया.

ईडी ने किया था तलब

संजय राउत (Sanjay Raut) इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए एक जुलाई को मुंबई में एजेंसी के सामने पेश हुए थे. इसके बाद एजेंसी ने उन्हें दो बार तलब किया था, लेकिन मौजूद संसद सत्र में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए. इस बीच, राज्यसभा सदस्य राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए निशाना बनाया जा रहा है. ईडी (ED Raid) की छापेमारी के दौरान राउत के आवास के बाहर बड़ी संख्या में शिवसेना (Shiv Sena) के समर्थक एकत्र हो गये और एजेंसी की कार्रवाई का विरोध किया.

11.30 बजे होंगे कोर्ट में पेश 

शिवेसना नेता संजय राउत को आज सुबह के 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा.  पेशी से पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ खबर है कि केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) के ऑफिस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ED दफ्तर के आसपास बैरिकेड्स लगाए गए हैं. 

संजय राउत पर गवाह को धमकाने का आरोप

शिवसेना नेता की मुश्किले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. दरअसल उनकी कोर्ट में पेशी से पहले राउत के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. खबर है कि उनके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने राउत पर गवाह को धमकाने के आरोप लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें- Patra Chawl Scam: पिता के समर्थन में ED दफ्तर पहुंची बेटी विधिता, इस वजह से हिरासत में लिये गये हैं संजय राऊत

ये भी पढ़ें- Patra Chawl Scam: वकील का बड़ा दावा, 'ED ने हिरासत में नहीं लिया, बयान दर्ज करवाने दफ्तर पहुंचे हैं संजय राउत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget