एक्सप्लोरर

Shiv Sena Foundation Day: इस्लाम, हिंदुत्व और गद्दार...उद्धव और शिंदे के एक-दूसरे पर तीखे वार

Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना के इतिहास में ये पहला मौका था जब पार्टी का दो स्थापना दिवस मनाया गया. एक शिंदे गुट ने मनाया तो दूसरा उद्धव ठाकरे खेमे ने.

Shiv Sena Foundation Day: महाराष्ट्र के राजनीति में सोमवार का दिन सियासी हलचलों से भरा रहा. तारीख थी 19 जून, जो महाराष्ट्र की सबसे मजबूत पार्टी माने जानेवाली शिवसेना का स्थापना दिवस है, लेकिन सोमवार के दिन इस पार्टी का दो स्थापना दिवस मनाया गया. एक पार्टी के संस्थापक बालासाहेब के बेटे उद्धव ठाकरे ने, तो दूसरा ठाकरे परिवार से बगावत कर पार्टी और चुनाव चिह्न अपने नाम कर चुके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनाया. इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे पर तीखे हमले किए. 

एकनाथ शिंदे ने खुद को गद्दार कहे जाने पर उद्धव पर पलटवार किया और कहा कि आपने बालासाहेब के विचारों से गद्दारी की है. अगर हमने गलती की होती, गद्दारी की होती तो 40 विधायक हमारे साथ नहीं आते. वहीं, उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता में है और आज भी हिंदू खतरे में है, तो इसका मतलब है कि वे (बीजेपी) शासन करने के लायक नहीं हैं.

उद्धव ठाकरे बोले- कांग्रेस सत्ता में थी इस्लाम खतरे में था और आज...

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के स्थापना दिवस पर कहा, वे बार-बार कहते हैं कि हमने हिंदुत्व छोड़ दिया. मुझे याद है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो वे कहते थे कि इस्लाम खतरे है. आज जब बीजेपी सत्ता में है तो कहा जा रहा है कि हिंदुत्व खतरे में है. हिदू जनाक्रोश मोर्चा निकाला जा रहा है. इसका मतलब है कि आप सत्ता चलाने के लायक नहीं हैं.

पीएम मणिपुर नहीं जा पा रहे, अमेरिका जा रहे- उद्धव

उद्धव ठाकरे ने मणिपुर के हालात पर निशाना साधा और कहा, मणिपुर में स्थिति खराब है और पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. मणिपुर में आज लीबिया जैसी स्थिति है. राज्य जल रहा है, लेकिन पीएम को अमेरिका जाना है. एक पूर्व आर्मी अधिकारी ने ट्वीट कर कहा बताया है कि राज्य की स्थिति क्या है, तब भी सरकार गंभीर नहीं है. 

उद्धव ठाकरे ने पूछा- तो आप विश्वगुरु हैं?

उद्धव ठाकरे ने कहा, आप अमेरिका में पैसा देकर बुलाई भीड़ को प्रवचन देने जा रहे हैं, लेकिन मेरे देश का एक राज्य जल रहा हैय आप कहते हैं कि आप रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने गए थे. आप साबित करना चाहते हैं कि ये कहानियां सच हैं, तो कृपया मणिपुर के लोगों को शांत करें और साबित करें. पहले आप मणिपुर जाइए और देखिए कि मणिपुर के लोग आपकी बात सुनते हैं या नहीं.

उद्धव ठाकरे को स्क्रिप्ट बदलनी चाहिए- शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा, उद्धव ठाकरे को स्क्रिप्ट राइटर बदलना चाहिए. उन्होंने कहा, पिछले साल 20 जून के दिन जो हुआ उसके लिए शेर का जिगरा चाहिए. आप हमें गद्दार कहते है, लेकिम आपने कुर्सी के लिए, सत्ता के लिए बालासाहब के विचारों से गद्दारी की है.

एक नोटिस पर पीएम से मिलने पहुंच गए- शिंदे

शिंदे ने कहा, आप (उद्धव ठाकरे) सिर्फ नाम के सीएम थे, सरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस चला रही थी. पार्टी के लिए काम करते समय हम पर कई केस दर्ज किए गए. कई दिनों तक मुझे जेल में रहना पड़ा, लेकिन ईडी की एक नोटिस मिलने पर आप तुरंत सब कुछ छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुंच गए थे. हमें सबकुछ पता है लेकिन मै ज्यादा नही बोलूंगा.

शिंदे ने की पीएम मोदी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि,बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि मुझे एक दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री बना दीजिए, मैं कश्मीर से धारा 370 हटा दूंगा साथ ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराऊंगा। ये दोनों काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखया। जिन्होंने बालासाहब ठाकरे का सपना पूरा किया अगर उनसे गठबंधन किया तो क्या मैंने गद्दारी की है? 

पीएम ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर दी- शिंदे

कल से बोल रहे हैं कि प्रधानमंत्री में अगर हिम्मत है तो मणिपुर जाकर दिखाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिखाया. आप तो मंत्रालय तक नहीं जा पाए.

यह भी पढ़ें

Maharashtra: पूर्व CM उद्धव ठाकरे का निशाना, कहा- 'देश में हिंदू खतरे में है तो मोदी सरकार को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jodhpur News: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget