एक्सप्लोरर

शरद पवार के पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने पर शिवसेना ने जताई नाराजगी, सामना में निकाली भड़ास

PM Modi Pune Visit: महाराष्ट्र के पुणे में तिलक पुरस्कार समारोह में शरद पवार और पीएम मोदी एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे. इसे लेकर अब शिवसेना (UBT) ने सामना में निशाना साधा है.

PM Modi Pune Visit: महाराष्ट्र के पुणे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एनसीपी चीफ शरद पवार भी नजर आएंगे. मंगलवार 1 अगस्त को प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं. इस दौरान होने वाले तिलक पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी पर अब शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में सवाल उठाए गए हैं. इसमें नाराजगी जताते हुए कहा गया है कि शरद पवार के पास लोगों के मन में मौजूद शंका दूर करने का अच्छा मौका था. सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर घेरने की कोशिश की गई. 

'भ्रष्टाचारी लोगों के साथ बैठेंगे पीएम मोदी?'
शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. शरद पवार के लोग भ्रष्टाचारी और लुटेरे हैं, इस तरह से उन्होंने हजारों करोड़ का आंकड़ा रखकर बताया. आज तिलक पुरस्कार स्वीकार करते समय ये तमाम भ्रष्टाचारी वगैरह लोग पुणे में मोदी से सटकर बैठने वाले हैं और शरद पवार तो मोदी का सम्मान करेंगे. वो इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. 

शरद पवार को भी सलाह
सामना में आगे लिखा गया है कि प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के संबंध में अगर थोड़ी भी चिढ़ होती तो ‘ऐसे भ्रष्ट वगैरह लोगों के हाथ से मैं तिलक के नाम का पुरस्कार स्वीकार नहीं करूंगा और इनमें से एक भी व्यक्ति की मंच पर अथवा पंडाल में जरूरत नहीं होनी चाहिए’, ऐसा उन्हें आयोजकों को साफतौर पर कहना चाहिए था. मोदी कल तक जिन्हें भ्रष्ट मानते थे, वे मोदी का सम्मान करेंगे. मोदी उसे स्वीकार करेंगे. इसका दूसरा अर्थ ये है कि मोदी व उनके लोगों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप झूठे ही हैं और सिर्फ पार्टी तोड़ने के लिए ही उन्होंने आरोप लगाए. 

दूसरा आश्चर्य यह है कि महीने भर पहले मोदी ने ही शरद पवार की पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और तुरंत उनकी पार्टी तोड़ दी. महाराष्ट्र की राजनीति को दलदल बनाकर छोड़ दिया, फिर भी शरद पवार पुणे में आज एक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मोदी की आवभगत करेंगे. ये कुछ लोगों को जंच नहीं रहा है. असल में तो लोगों के मन में अपने प्रति मौजूद आशंका को दूर करने का अच्छा अवसर था. 

ये भी पढ़ें -  'मिनी पाकिस्तान जैसा हो गया है नूंह और मेवात, दंगाइयों को कुचल दे सरकार'- बीजेपी सांसद ने विपक्षी दलों पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget