एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा-BJP में हो रही सीएम बदलने की चर्चा, BJP ने किया खंडन

मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है. ये समाज पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी, शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहा है. पिछले दो सालों से महाराष्ट्र में ये आंदोलन चल रहा है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस को बदले जाने की अटकलें लगनी शुरू हो गई है. शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एबीपी न्यूज के कैमरे पर ये दावा किया है. संजय राउत शिवसेना के बड़े नेता हैं और उनकी पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शामिल भी है. महाराष्ट्र में 16% आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज का आंदोलन जारी है.

संजय राउत ने क्या कहा? मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के सवाल पर संजय राउत ने कहा, ''चर्चा हो सकती है क्योंकि जिस तरह के महाराष्ट्र के हालात हैं, उसके लिए राजनीतिक नेतृत्व असफल है. ऐसी चर्चा महाराष्ट्र में नहीं बल्कि मेरी जानकारी के मुताबिक बीजेपी के अंदर हो रही है.''

बीजेपी ने किया शिवसेना के दावे का खंडन बीजेपी ने शिवसेना नेता संजय राउत के दावे का खंडन किया है. एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लेगी. दरअसल महाराष्ट्र में गैर मराठा मुख्यमंत्री बनने के बाद से बीजेपी के अंदर से भी की बार इस तरह की खबरें आती रही हैं. वर्तमान में जिस तरह के राज्य के हालात हैं उससे चर्चाओं को बल मिल रहा है. बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अभी प्रधानमंत्री देश से बाहर हैं ऐसे में बीजेपी इतना बड़ा संवेदनशील फैसला बिना पीएम मौजूदगी के नहीं लिया जा सकता. दूसरी बात कि जिस तरह के राज्य के हालात हैं ऐसे में उसमें मुख्यमंत्री बदलने से हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं.

मराठा आंदोलन: सीएम बोले- हम चर्चा को तैयार, मराठा नेता ने कहा- टाइम टेबल चाहिए मराठा क्रांति मोर्चा ने आज बुलाए गए मुंबई बंद को वापस ले लिया है लेकिन महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अभी हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है. पुलिस की कड़ी मसक्कत के बावजूद सात घंटे बाद कंबोबली हाईवे खाली कराया गया. इस बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि वो मराठा समाज से बात करने को तैयार हैं, सरकार आरक्षण की मांग को लेकर कटिबद्ध है. वहीं एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मराठा नेता विनोद पाटिल नेकहा, ''हम हिंसा के पीछे नहीं है, हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते.

बंद के दौरान जमकर हुई हिंसा बंद के दौरान मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी हिंसा हुई. मुंबई और ठाणे में सरकारी बसों पर हमले किये गये जबकि लोकल ट्रेनें रोक दी गयीं. परिवहन निगम के अधिकारी ने बताया कि मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने नौ सरकारी बसों पर हमला किया है. नवी मुंबई में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की. मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सतारा जिले की पुलिस बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget