एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर कसा तंज, सीमा-विवाद का भी किया जिक्र

Maharashtra News: महाराष्ट्र के राज्यपाल के छत्रपति शिवाजी को लेकर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र के विपक्षी दल नाराज हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी को लेकर उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को घेरा है.

Uddhav Thackeray On PM Modi: शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के महाराष्ट्र दौरे को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने रविवार (11 दिसंबर) को कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वाले राज्यपाल प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा कर रहे हैं, इसका क्या मतलब समझें. उन्होंने कहा कि अब तक महाराष्ट्र में कई मुख्यमंत्री आए हैं. ये सारे काम जनता की ओर से दिए गए टैक्स के कारण हुए हैं. कर्नाटक सीमा विवाद पर मुख्यमंत्री बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं. 

उद्धव ठाकरे गुट छत्रपति शिवाजी पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर से दिए गए बयानों को लेकर नाराज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

पीएम मोदी रहे महाराष्ट्र के दौरे पर

ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम नागपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. 

उन्होंने शहर के अजनी में सरकारी रखरखाव डिपो और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेड़ खंड को राष्ट्र को समर्पित किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन भी किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन की सवारी का लुत्फ भी उठाया. पीएम मोदी ने शहर में मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी.  

नागपुर में एम्स का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर (Nagpur) में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने 2017 में इस अस्पताल की नींव रखी थी. इसे 1,575 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह वर्धा रोड क्षेत्र में स्थित है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Himachal Pradesh: पीएम मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी बधाई, बोले- केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget