एक्सप्लोरर

योगी बोले- शिवसेना ने पीठ पर खंजर घोंपा, उद्धव बोले-...उन्हें जनता चप्पल से मारेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरीके से शिवसेना ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर बीजेपी की पीठ पर खंजर घोंपा है उससे मैं कह सकता हूं कि दिवंगत बाल ठाकरे की आत्मा को गहरा दुख पहुंचा होगा.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवसेना पर तीखा हमला बोला और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी पर बीजेपी की ‘‘पीठ पर खंजर घोंपने’’ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शिवसेना के कर्म मराठा योद्धा महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज से बिल्कुल अलग है. योगी ने पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को होने वाले मतदान के लिए एक प्रचार रैली में बीजेपी से नाराज चल रहे सहयोगी दल शिवसेना पर निशाना साधा.

उद्धव का पलटवार

वहीं शिवसेना ने भी योगी पर पलटवार किया है. पालघर उपचुनाव के प्रचार के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि छत्रपती शिवाजी महाराज को चप्पल पहन के वंदन करते हैं उन्हें उन्ही चप्पल से अब जनता मारेगी. शिवसेना का कहना है कि योगी आदित्यनाथ ने चप्पल पहनकर शिवाजी के प्रति आस्था प्रकट की.

उद्धव ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जो खुद के क्षेत्र में जीत नहीं पाए वो लोग यहां हराने की ट्रेनिंग देने आए हैं. खुद हारने के बाद यहां क्या काम है? यूपी में जो बच्चों की मौत हुई है उनके माता-पिता का श्राप लेकर योगी यहां आए हैं.

प्रधानमंत्री पर शिवसेना का वार

उद्धव ठाकरे ने कहा , ‘‘हमारे प्रधानमंत्री विदेश की यात्रा करते रहते हैं और वे (बीजेपी) कहते हैं कि देश बदल रहा है. वह केवल चुनाव के समय लौटते हैं. लेकिन एक बार चुनाव खत्म हो जाने पर वह फिर बाहर चले जाते हैं.’’ साल 2014 के आम चुनावों में ‘‘ अबकी बार मोदी सरकार ’’ नारे के लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा , ‘‘अगली बार यह ‘फुस्का बार’ होगा. ’’

योगी आदित्यनाथ ने क्या कुछ कहा?

योगी ने कहा, ‘‘जिस तरीके से इस पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर बीजेपी की पीठ पर खंजर घोंपा है उससे मैं कह सकता हूं कि दिवंगत बाल ठाकरे की आत्मा को गहरा दुख पहुंचा होगा.’’ उन्होंने शिवसेना पर उपचुनाव में पूर्व सांसद दिवंगत चिंतामन वांगा के बेटे को खड़ा करके भगवा दल के आंतरिक मामलों में ‘‘टांग अड़ाने’’ का भी आरोप लगाया.

शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास सी वांगा ने पिछले दिनों बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए पालघर लोकसभा संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन भरा था. पार्टी ने एक तरह से अपनी नाराज सहयोगी बीजेपी से यह सीट छीन ली थी. बीजेपी ने पालघर सीट से कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को टिकट दिया है.

योगी ने कहा, ‘‘यह उपचुनाव सरकार की स्थिरता पर असर नहीं डालेगा लेकिन इससे यह संदेश जरुर जाएगा कि भारत केवल मोदी के नेतृत्व में ही प्रगति कर सकता है.’’

उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब कुछ घंटे पहले बेंगलुरू में जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने एक भव्य समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर देश की तमाम विपक्षी पार्टियां मौजूद थी. योगी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई है.

11वें दिन भी बढ़े दाम: दिल्ली में पेट्रोल 77.47 रुपए तो डीजल 68.53 रुपए प्रति लीटर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget