एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी, उद्धव ठाकरे बोले- हमें ऐसे लड़ाकों की जरूरत है

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हार्दिक पटेल को लड़ाका बताते हुए कहा कि हमने उनसे बात की है और भूख हड़ताल का समर्थन किया है. हार्दिक आरक्षण और किसानों की कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं.

अहमदाबाद: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की भूख हड़ताल आज 12वें दिन भी अहमदाबाद में जारी रही. डॉक्टरों ने करीब 20 किलोग्राम वजन कम होने पर चिंता जताई है. सरकार लगातार हार्दिक की भूख हड़ताल तुड़वाने का प्रयास कर रही है. वहीं हार्दिक पटेल को कांग्रेस और शिवसेना का समर्थन मिल रहा है. आज सूबे की मुख्य विपक्षी कांग्रेस के नेताओं ने हार्दिक पटेल से मुलाकात की और भूख हड़ताल तुड़वाने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से अपील की.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हार्दिक पटेल को लड़ाका बताते हुए कहा कि हमने उनसे बात की है और भूख हड़ताल का समर्थन किया है. ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि हमें उन जैसे लड़ाकों की जरूरत है. मैंने उनसे भूख हड़ताल वापस लेने की भी मांग की.’’

उन्होंने माओवादियों के साथ कथित संबंध के आरोप में पांच वामपंथी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहा कि आरोपियों पर ‘शहरी नक्सली’ का तमगा लगवाने से बेहतर है कि आरोपपत्र जल्दी दाखिल किया जाये. शिवसेना प्रमुख ने कहा, ''आरोपियों को ‘शहरी नक्सल’ या ‘हिन्दु आतंकवादी’ कहने के स्थान पर उनके खिलाफ समय पर आरोपपत्र दायर किया जाये.''

हार्दिक को कांग्रेस का समर्थन गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और सांसद राजीव सातव ने आज हार्दिक से मुलाकात के बाद कहा कि बीजेपी केवल चुनाव के समय किसानों और पिछड़ों की बात करती है. राज्य सरकार को हार्दिक के मुद्दों पर जरूर विचार करना चाहिए. मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हार्दिक के आवास पर उनसे मुलाकात की थी.

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल किसानों की कर्ज माफी और सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के तहत पाटीदार समुदाय के लिये आरक्षण की मांगों को लेकर 25 अगस्त को अनशन पर बैठे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget