एक्सप्लोरर

शिवसेना का बीजेपी पर तंज, कहा- क्या नीतीश की जीत पर जश्न मना रहा है पाकिस्तान?

अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा, ‘‘अमित शाह ने पहले कहा था कि यदि नीतीश कुमार की जीत होती है तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा. तो पाकिस्तान अब जश्न मना रहा है .’’

मुंबई: बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा. शिवसेना ने आज कहा कि ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार से गठबंधन करके बीजेपी ने पाकिस्तान को खुश कर दिया है.

शिवसेना ने एक संपादकीय में कहा कि आज राजनीति में नैतिकता और आदर्शों का कोई मतलब नहीं रह गया है. संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष से प्रधानमंत्री का चेहरा छीन लिया है.

अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा, ‘‘अमित शाह ने पहले कहा था कि यदि नीतीश कुमार की जीत होती है तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा. तो पाकिस्तान अब जश्न मना रहा है?’’

शिवसेना ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि बीजेपी ने नीतीश के साथ गठबंधन करके खुद ही पाकिस्तान को खुश कर दिया है.’’ पार्टी ने कहा कि एनडीए को पुराना दोस्त वापस मिल गया है, लेकिन नीतीश ने जब एनडीए छोड़ा था, उस वक्त मोदी पर काफी कीचड़ उछाला था.’’

केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में शामिल शिवसेना ने कहा, ‘‘वह कीचड़ अब धुल गया क्या ?’’ पार्टी ने कहा, ‘‘सिर्फ दो साल में, जब मोदी एक के बाद एक कर सारे चुनाव जीत रहे हैं, नीतीश कुमार की अंतरात्मा अचानक जागी और वह एनडीए में शामिल हो गए. राजनीति में अब आदर्शों और नैतिकताओं का कोई मतलब नहीं रह गया है.’’ शिवसेना ने कहा कि बीजेपी ने मणिपुर और गोवा में बहुमत नहीं होने के बाद भी सरकारें बना ली.

शिवसेना ने आगे कहा, ‘‘बीजेपी को अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि यदि दिल्ली में उसकी सरकार नहीं होती तो क्या यह संभव हो पाता ?’’

शिवसेना ने कहा कि बीजेपी को नीतीश कुमार से तत्काल पूछना चाहिए कि गौरक्षकों की हिंसा पर उनकी क्या राय है .’’ पार्टी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों के लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा थे. मोदी और अमित शाह ने वह चेहरा उनसे छीन लिया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget