एक्सप्लोरर

ममता-उद्धव मुलाकात पर हमलावर बीजेपी को शिवसेना ने याद दिलाई 'मोदी-शरीफ मुलाकात'

इस हाईप्रोफाइल मुलाकात पर अब शिवसेना की ओर से प्रतिक्रिया आई है. शिवसेना अपने मुखपत्र सामना में मुलाकात पर जवाब देते एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है.

नई दिल्ली: सर्दी के मौसम में पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की सियासत का तापमान बढ़ा हुआ है. केंद्र और राज्य में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना लगातार सरकार और उसकी नीतियों को लेकर हमलावर है.

ऐसे में परसों पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की तो सियासी पारा और चढ़ गया. इस मुलाकात ने एनडीए के भविष्य पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए.

इस हाईप्रोफाइल मुलाकात पर अब शिवसेना की ओर से प्रतिक्रिया आई है. शिवसेना अपने मुखपत्र सामना में मुलाकात पर जवाब देते एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है.

सामना में 'हां, ममता से मिला!' शीर्षक के साथ लिखा है, ''हां, हमने ममता बनर्जी से मुलाकात की. हमारी मुलाकात से से अगर किसी के पेट में मरोड़ शुरू हुई तो यह उनका दोष है. ममता बाजपेयी के समय में एनडीए में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं, वे सरकार में भी थीं.''

सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात को भी निशाना बनाया गया है. सामना में आगे लिखा है, ''दो वर्ष पहले अफगानिस्तान से आते समय प्रधानमंत्री मोदी वापस आते समय पाकिस्तान चले गए नवाज शरीफ से 'गलबहियां' कीं, उनके साथ 'चाय पर चर्चा' भी की. पाकिस्तान जैसे कट्टर दुश्मन राष्ट्र के प्रमुख से इस तरह 'अचानक मुलाकात का कारण क्या था? इस मुलाकात के कारण दुश्मनी उस चाय के कप में पिघल गई हो ऐसा भी नहीं हुआ."

इसके साथ ही समाना में प. बंगाल में वामपंथियों को हराने के लिए ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की गई है. सामना में लिखा है कि ममता बनर्जी ने बिना ईवीएम खरीदे ही वामपंथियों को हराया.

सामना में कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ सराकर बनाने पर भी बीजेपी की आलोचना की गई है. सामना में लिखा, "हमारी ममता बनर्जी के साथ मुलाकात पर जो शोर मचा रहे हैं उन्होंने मेहबूबा मुफ्ती के साथ हरे गलीचे पर कौन सी ओरी डाली है. वहां पाकिस्तान वादी और अलगाववादियों के साथ सत्ता की मलाई खाना यहां खुद की बगलें खुजाते हुए दूसरों को मुस्लिमवादी ठहराना.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget