एक्सप्लोरर

शिवसेना का बड़ा हमला, कहा- अगस्ता वेस्टलैंड में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल, लोग राफेल भूलेंगे नहीं

शिवसेना एनडीए में सहयोगी होने के बावजूद सरकार को लंबे बगावती तेवर दिखाती रही है. कल प्रधानमंत्री मोदी के साल के पहले इंटरव्यू में राम मंदिर पर दिए बयान पर भी शिवसेना ने निशाना साधा है. शिवसेना ने कहा है कि ऐसा लगता है कि जैसे मोदी के लिए भगवान राम से ऊपर है कानून.

नई दिल्ली: एनडीए सरकार में सहयोगी शिवसेना का लगातार मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला जारी है. शिवसेना ने मुखपत्र सामना में आज एक बार फिर मोदी सरकार को राफेल मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है. शिवसेना ने कहा है कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बीजेपी सरकार राजनीतिक षडयंत्र के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, ये बंद होना चाहिए. शिवसेना ने यह भी कहा कि ऐसा करने से लोग राफे को भूल नहीं जाएंगे.

सामान में लिखा, "3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले के दलाल क्रिश्चियन मिशेल ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने सोनिया गांधी का नाम लिया. ऐसा ईडी ने कोर्ट को बताया है. इस पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच हाथापाई शुरू हो गई है. ये जो भी मिशेल-फिशेल है उसे दुबई से जब दिल्ली लाया गया तब पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चरम पर था और बीजेपी के पिछवाड़े में आग लगी थी. एक दो जनसभाओं में प्रधानमंत्री ने मिशेल का उल्लेख कर कहा कि देखो, अब क्या विस्फोट होता है. ब्रिटेन से दलाल आया है. अब मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा.’ इन बातों का अर्थ अब समझ में आ रहा है.''

सामना में आगे लिखा है, ''मिशेल, सोनिया गांधी और बच्चे का नाम लेने वाला है यह पक्का था, ऐसा संकेत प्रधानमंत्री ने दिया था. मिशेल की जांच शुरू होने से पहले ही मोदी ने गांधी की ओर उंगली दिखाकर जांच की दिशा स्पष्ट कर दी, यह थोड़ा हास्यास्पद लगता है. मिशेल को हिंदुस्तान लाने के बाद भी पांच राज्यों मोदी की बीजेपी को जो नुकसान होना था वो हुआ. अब मिशेल का लक्ष्य 2019 है. मिशेल कोठरी में है और अंदर क्या चल रहा है ये कोई नहीं बता सकता.''

राफेल का जिक्र करते हुए सामना में लिखा है, ''अगस्ता वेस्टलैंड मामले में दलाली मिली है और संबंधित आरोपी कितने ही बड़े क्यों ना हों उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता, कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना पड़ेगा. मगर मिशेल ने मिसेस गांधी का नाम लिया, इसलिए राफेल विमान घोटाले को लोग भूल जाएंगे, ऐसा कोई ना समझे. मिशेल ने जिस तरह सोनिया गांधी का नाम लिया है, ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसी तरह फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल में पीएम मोदी और अनिल अंबानी का नाम लिया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget