एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के चौंकाने वाले विज्ञापन से महाराष्ट्र में सियासी संग्राम, संजय राउत ने कसा तंज, बीजेपी ने भी दिया बयान

Shiv Sena Advertisement: शिवसेना की तरफ से जारी विज्ञापन के बाद महाराष्‍ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है. इसमें एकनाथ शिंदे को बतौर सीएम फेस देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया गया है.

Maharashtra Politics: महाराष्‍ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले एक विज्ञापन को लेकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के बीच सबकुछ सही नहीं चलने के कयास लगाए जा रहे हैं. ताजा विवाद की वजह है महाराष्ट्र के अखबारों में छपा एक विज्ञापन, जोकि खुद शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की पार्टी ने छपवाया है. इस विज्ञापन में सीएम एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है.

इस सर्वे में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को सीएम पोस्ट के लिए 26.1 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं जबकि फडणवीस को 23.2 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं. वहीं राज्य में बीजेपी को पसंद करने वाले लोगों की संख्या 30.2 फीसदी बताई गई है तो वहीं शिंदे की पार्टी को 16.2 प्रतिशत और दोनों गठबंधन को 46.4 फीसदी लोगों की पसंद बताया है.

विज्ञापन पर सियासी घमासान

अखबारों में छपे इस फुल पेज विज्ञापन ने महाराष्‍ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचल पैदा कर दी है. अब इसे लेकर तमाम विपक्षी दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. विज्ञापन पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा, "यह विज्ञापन करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया है. एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भूल चुके हैं. शिवसेना ने अपना बुलबुला फोड़ दिया है. विज्ञापन में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर नहीं ली गई. मोदी शाह से इतना डर? बाकी सर्वे.. फडणवीस आपका पसंदीदा विषय है."

विज्ञापन पर शिवसेना की सफाई

हालांकि, सियासी घमासान पैदा होता देख शिवसेना ने इससे बचने की पूरी कोशिश की है. शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसकर ने विज्ञापन को लेकर कहा, "गलती से किसी विज्ञापन में ऐसा हो गया होगा . अगर हम में कोई मतभेद होते तो हम साथ क्यों बैठते. इसमें शिंदे को बड़ा बनाने के बारे में नहीं सोचा गया था." इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में 180 से शिवसेना BJP गठबंधन जीतेगा. 

विज्ञापन पर क्या बोली बीजेपी

वहीं, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "हमेशा चुनाव परिणाम तय करते हैं कि मतदाताओं को कौन सी पार्टी या नेता पसंद है. पहले शिंदे कैबिनेट मंत्री के रूप में लोकप्रिय थे और अब मुख्यमंत्री के रूप में उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है. राज्य की जनता को फडणवीस, शिंदे और मोदी से बहुत अपेक्षाएं हैं."

कांग्रेस का एकनाथ शिंदे पर निशाना

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इसे ‘झूठा’ सर्वे करार दिया और कहा कि शिंदे ने अपने प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा, "चुनाव हो जाएं तो महा विकास आघाड़ी निश्चित रूप से महाराष्ट्र में 42 से अधिक लोकसभा सीटें और 200 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेगी. शिंदे के बारे में एक नई कहानी लिखी जाएगी कि ‘एक समय कोई शिंदे होते थे...."

विज्ञापन में नहीं है बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर

विज्ञापन में ऊपर शिवसेना का चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिंदे की तस्वीर है. विज्ञापन में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की कोई तस्वीर नहीं है जबकि पहले शिवसेना के हर इश्तहार में ठाकरे की फोटो लगी होती थी. यही कारण है कि संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भूल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: 

बृजभूषण केसः जाट वर्सेज राजपूत की सियासी लड़ाई में बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget