एक्सप्लोरर

आज सुबह 10 बजे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे मोदी-शिंजो आबे

जापान के पीएम शिंजो आबे के दो दिवसीय भारत दौरे का आज अंतिम दिन है. इसके अलावा पीएम मोदी और शिंजो आबे आज भारत जापान बिजनेस प्लेनरी मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे.

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ आज देश की पहली बुलेट ट्रेन की  आधारशिला रखेंगे. मुंबई से अहमदाबाद तक चलने वाली इस बुलेट ट्रेन परियोजना को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक़ हुआ तो आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ यानि 15 अगस्त 2022 को देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने लग जाएगी. जापानी कर्ज़ की सहायता से बनायी जाएगी बुलेट ट्रेन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज पीएम मोदी के साथ इसका भूमि पूजन करेंगे. 1 लाख 8 हजार करोड़ रूपये की लागत वाली ये परियोजना लगभग पूरी तरह जापानी कर्ज़ की सहायता से बनायी जा रही है. परियोजना के लिए जापान भारत को 0.1 प्रतिशत की दर से 88,000 करोड़ का कर्ज़ देगा. बुलेट ट्रेन में 750 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर अधिकतम 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन ज़मीन पर नहीं बल्कि एलेविटेड लाइनों पर चलेगी. बुलेट ट्रेन में 750 यात्रियों के सवार होने की क्षमता होती है. 508 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में दोहरी लाइन बनायी जाएगी, रास्ते भर में कई सुरंगें बनायी जाएंगी. सबसे लंबी सुरंग 21 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें ठाणे क्रीक में 7 किलोमीटर समुद्र के अंदर होगी. कहां-कहां बनेंगे स्टेशन अहमदाबाद के पास साबरमती से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स के बीच चलने वाली ट्रेन के लिए 12 स्टेशन बनाए जाएंगे. जिनमें मुंबई का स्टेशन भूमिगत जबकि बाक़ी एलिवेटेड होंगे. साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, बीलीमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई में स्टेशन बनेंगे. सीमित स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनें तक़रीबन दो घंटे जबकि सभी स्टेशनों पर रूकने वाली ट्रेनें क़रीब 3 घंटे में ये दूरी तय करेगी. फिलहाल ये दूरी 7 से 8 घंटे की है. जापान के पीएम शिंजो आबे के दो दिवसीय भारत दौरे का आज अंतिम दिन है. इसके अलावा पीएम मोदी और शिंजो आबे आज भारत जापान बिजनेस प्लेनरी मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे. शिंजो आबे का आज का कार्यक्रम
  • सुबह 9.50 बजे अहमदबाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन के पास स्थित एथलेटिक स्टेडियम में पीएम मोदी जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ हाई-स्पीड रेल प्रॉजेक्ट बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे.
  • सुबह 11.30 बजे गांधीनगर के दांडी कुटीर संग्रहालय जाएंगे - महात्मा मंदिर में बना दांडी कुटीर महात्मा गांधी को समर्पित संग्रहालय है.
  • दोपहर 12 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हैंडशेक फोटो ऑपरचुनिटी कार्यक्रम होगा.
  • दोपहर 12.05 बजे महात्मा मंदिर में प्रतिनिधमंडल स्तर की बातचीत होगी.
  • दोपहर 1 बजे महात्मा मंदिर में एक्सचेंज ऑफ एग्रीमेंट और प्रेस स्टेटमेंट कार्यक्रम होगा.
  • दोपहर 2.30 बजे महात्मा मंदिर में भारत जापान बिजनेस लीडर फोरम के सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो का कार्यक्रम होगा.
  • दोपहर 3.45 बजे महात्मा मंदिर के कन्वेंशन हॉल में एक्जीबिशन बूथ का दौरा करेंगे.
  • शाम 4 बजे महात्मा मंदिर के कन्वेंशन हॉल में भारत जापान बिजनेस प्लेनरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे.
  • शाम 6.45 बजे से रात 8.15 बजे तक अहमदाबाद के सायन सिटी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा आयोजित डिनर में हिस्सा लेंगे.
  • रात 9.35 बजे जापान के पीएम शिंजो आबे जापान के लिए रवाना हो जाएंगे.
  • रात 10.30 बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
यह भी पढ़ें- Exclusive: पीएम मोदी ने शिंजो आबे को दिया डिनर, यहां पढ़ें पूरा मेन्यू कार्ड पीएम मोदी ने शिंजो आबे और उनकी पत्नी को मशहूर मस्जिद ‘सीदी सैय्यद’ का दीदार कराया PICS: प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम और उनकी पत्नी का भारत में किया जोरदार स्वागत भारत-जापान की दोस्ती: इस बड़ी घोषणा के होते ही उड़ जाएगी चीन की नींद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget