एक्सप्लोरर

Shikhar Sammelan: असदुद्दीन ओवैसी का आरोप- 'सरकार अफगानिस्तान में अपने हथियार छोड़ आई, मोदी की विदेश नीति फेल'

ओवैसी ने कहा- अफगानिस्तान में लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन मौजूद हैं. बावजूद इसके हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर एक शब्द तालिबान के बारे में नहीं बोलते हैं. सरकार को अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए.

Shikhar Sammelan: एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर खुलकर बात की. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम काबुल में हुए हमलों की निंदा करते हैं और आतंकवाद से कभी समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि सरकार ने कल अफगानिस्तान की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई और तीन घंटे की बैठक में सिर्फ ‘वेट एंड वॉच’ कहा. ये बैठक चुनाव के नज़रिए से बुलाई गई थी.

तालिबान का अफगानिस्तान में आना भारत के लिए खरनाक- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘’भारत ने पिछले 20 सालों में अफगानिस्तान पर अरबों रुपए खर्च किए. वहां के लोगों को भारत बुलाकर ट्रेनिंग दी गई. 700 करोड़ रुपए खर्च करके संसद बनवाई, डैम बनवाए, बावजूद इसके भारत अब दुनिया में अलग थलग पड़ा हुआ है. तालिबान का अफगानिस्तान में फिर से आना भारत के लिए बेहद खरनाक है, लेकिन सरकार वेट एंड वॉट की स्थिति में है.’’’’

ओवैसी ने आगे कहा, ‘’अफगानिस्तान में भारत का निवेश फंस गया है. तालिबान पर हमारी सरकार का रैवया बेहद गंभीर विषय है. अफगानिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन मौजूद हैं. बावजूद इसके हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर एक शब्द तालिबान के बारे में नहीं बोलते हैं. सरकार को अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए.’’

ये लोग यूपी चुनाव में तालिबान तालिबान करेंगे- ओवैसी

ओवैसी ने कहा, ‘’मोदी सरकार की विदेश नीति क्यों फेल हो रही है. अब यूपी में चुनाव हैं और ये लोग वहां तालिबान तालिबान करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम कहां हैं? सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है. हम अफगानिस्तान मैं मौजूद अपनी एंबेसी में अपने हथियार छोड़कर आए हैं. ये बात सुरक्षा एक्सपर्ट्स ने कही है.’’

अगर आप विदेश मंत्री होते तो क्या करते? इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा, ‘’मेरी मकसद मंत्री बनना नहीं है.  हमारी बात सरकार सुनती तो 6-7 साल नहीं सोती. चीन हमारी जमीन पर बैठा है. चीन पाकिस्तान को समर्थन करता है. अफगानिस्तान से पाकिस्तान को फायदा होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’अब सरकार को नई विदेश नीति बनानी होगी. तालिबान पर वेट और वॉच की पॉलिसी ठीक नहीं है. सिर्फ रिश्ते बनाकर विदेश नीति नहीं चला सकती सरकार.’’

यह भी पढ़ें-

Shikhar Sammelan UP: राकेश टिकैत बोले- यूपी में महापंचायत करेंगे, राजधानी लखनऊ का भी होगा घेराव

Shikhar Sammelan UP: सतीश मिश्रा बोले- 2022 में मायावती ही बनेंगी सीएम, ब्राह्मण BSP के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget