एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन : 2019 आम चुनावों में राहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस का चेहरा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली : एबीपी न्यूज के कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान अब संभालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जल्द से जल्द अध्यक्ष पद ग्रहण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि 'इसकी मांग हमने उठाई है और मैं अपनी अपनी बात स्पष्ट तौर पर कह रहा हूं.' साथ ही उन्होंने 2019 चुनावों को लेकर कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस का चेहरा होंगे. राहुल गांधी ही कांग्रेस का चेहरा हैं और वह ही रहेंगे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से संयुक्त पक्ष का चेहरा दिया जाएगा. इसके लिए विचार किया जा रहा है. साथ ही सन 2019 के आम चुनावों को लेकर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस का चेहरा हैं और वह ही रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी बिल्कुल टक्कर दे सकते हैं. हमला करते हुए सिंधिया ने कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल है मोदी सरकार पर हमला करते हुए सिंधिया ने कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल है. एंटी रोमियो ने नाम पर गलत कार्रवाईयां की जा रही हैं. सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल फैला हुआ है. लव जिहाद और घर वापसी जैसे मुद्दों को गरमाया जा रहा है. सिंधिया ने कहा कि बीजेपी के सांसदों की ओर से गलत बयान दिए गए हैं सिंधिया ने कहा कि बीजेपी के सांसदों की ओर से गलत बयान दिए गए हैं. पूरे देश में भय का वातावरण बना हुआ है. मीडिया पर वार किया जा रहा है. शैक्षणिक संस्थाओं पर वार किया जा रहा है. देश के ढांचे के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इसके साथ ही वर्तमान विदेश नीति को कांग्रेस नेता सिंधिया ने फेल बताया. कुलभूषण जाधव के मामले में मोदी सरकार को उन्होंने बधाई दी उन्होंने कहा कि चीन हर मोर्चे पर भारत को विफल कर रहा है. पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया. हालांकि, कुलभूषण जाधव के मामले में मोदी सरकार को उन्होंने बधाई दी. कहा कि यह काम बहुत अच्छा किया गया है. उन्होंने कहा कि जो काम अच्छा हुआ है उसे अच्छा कहने में गुरेज नहीं. तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ न्याय होना चाहिए तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ न्याय होना चाहिए और यही कांग्रेस का पक्ष है. देश का विकास तभी होगा जबतक महिलाओं को आगे किया जाएगा. मुस्लिम बोर्ड की ओर से कांग्रेस और वकील कपिल सिब्बल के राम मंदिर के तर्क पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी इस मामले पर जरूर बोलेंगी. कांग्रेस केंद्र की जिम्मेदारी दे या फिर राज्य की, दोनों के लिए वो तैयार हैं इसस पहले शिखर सम्मेलन में ही केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पूछा था कि तीन तलाक के मुद्दे पर सोनिया गांधी खामोश क्यों है ? इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि 2019 में देश में बदलाव जरूर नजर आएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र की जिम्मेदारी दे या फिर राज्य की, दोनों के लिए वो तैयार हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget