एक्सप्लोरर

मुहर्रम: शिया धर्म गुरु बोले- ताजिया निकालने की मिले इजाजत, नहीं तो देंगे गिरफ्तारी

इस्लामिक कैलेंडर का नया साल यानी मुहर्रम का महीना आज (21 अगस्त) से शुरू हो रहा है. उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम हिस्सों में आज मुहर्रम का चांद दिखने की तस्दीक हो गई है.

लखनऊ: इस्लामिक कैलेंडर का नया साल यानी मुहर्रम का महीना आज (21 अगस्त) से शुरू हो रहा है. उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम हिस्सों में बीती शाम मुहर्रम का चांद दिखने की तस्दीक की गई. हज़रत इमाम हुसैन समेत कर्बला के 72 शहीदों की याद में ग़मज़दा होने की वजह से इस्लाम धर्म को मानने वाले नया साल होने के बावजूद इस महीने कोई खुशियां नहीं मनाते और पूरे महीने ग़म में डूबे रहते हैं. मुहर्रम के महीनें में शिया समुदाय के लोग मातम और मजलिसें करते हैं और ताजियों के जुलूस निकालते हैं. हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण मातम, मजलिसें और ताजियों के जुलूस पर रोक लगाई गई है. प्रशासन की इस रोक पर लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने नाराजगी जाहिर की है.

मौलाना कल्बे जवाद ने सौंपा ज्ञापन

मौलाना कल्बे जवाद ने मुहर्रम के महीने में मातम, मजलिसें और ताजियों के जुलूस पर रोक के खिलाफ लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को ज्ञापन सौंपा है. अपने ज्ञापन में उन्होंने मातम, मजलिसें और ताजियों के जुलूस के लिए प्रशासन से इजाज़त मांगी है. इतना ही नहीं, उनका कहना है कि अगर प्रशासन उन्हें इजाज़त नहीं देता है तो वह अपनी गिरफ्तारी देंगे. कल्बे जवाद का आरोप है कि मुहर्रम जुलूस में पुलिस ताजिया ले जाने की इजाजत नहीं दे रही है और ना ही सामान बेचने की परमिशन दे रही है.

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने अपनी बात रखी है. उनसे कहा गया है कि कोविड-19 और केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किसी प्रकार की भीड़ जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही ऐसी कोई स्थिति पैदा की जाएगी, जिससे विवाद हो.

वहीं, शिया धर्मगुरु ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि हम पुलिस आयुक्त से मिलने आये थे. हमारी बात हुई है. हम लोग गाइडलाइन के मुताबिक ही ताजिया और जुलूस निकालेंगे. हमने अपनी बात रख दी है, लेकिन अगर इजाज़त नहीं मिली तो हमलोग गिरफ्तारी देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget