एक्सप्लोरर

शहीद औरंगजेब को शौर्य चक्र, आतंकियों की बर्बरता के आगे नहीं टेके थे घुटने

इसी साल 14 जून को आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के औरंगजेब खान को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी. हत्या से पहले आतंकियों ने औरंगजेब का एक वीडियो बनाया था जिसमें वे यातना के बावजूद गर्व से कहते हैं हां मैंने आतंकियों को मारा था.

नई दिल्ली: मेजर आदित्य कुमार और राइफलमैन औरंगजेब समेत सशस्त्र बलों के 20 कर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. वहीं एक सिपाही को मरणोपरान्त कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही वीरता के लिए दो पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएमजी) से सम्मानित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज अवॉर्ड की घोषणा की गई.

शौर्य चक्र पाने वालों में गढ़वाल राइफल के मेजर आदित्य कुमार और शहीद राइफलमैन औरंगजेब का नाम शामिल है. आपको बता दें कि इसी साल 14 जून को आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के औरंगजेब खान को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी. हत्या से पहले आतंकियों ने औरंगजेब का एक वीडियो बनाया था जिसमें वे यातना के बावजूद गर्व से कहते हैं हां मैंने आतंकियों को मारा था.

औरंगजेब आतंकी समीर टाइगर को मार गिराने वाली सेना की टीम में शामिल थे. 30 अप्रैल को सेना ने एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर समीर टाइगर और उसके साथी अकीब को मार गिराया था.

औरंगजेब की बर्बर हत्या के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख बिपिन रावत और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने औरंगजेब के घर का दौरा किया था और उनके परिजनों से मुलाकात की थी.

कौन हैं मेजर आदित्य कुमार? 10 गढ़वाल राइफल्स के मेजर आदित्य कुमार और अन्य सैनिकों पर आरोप है कि उन्होंने गोलीबारी करते हुए तीन नागरिकों को उस समय गंभीर रूप से घायल कर दिया जब, 27 जनवरी को शोपियां जिले में गनोवपोरा गांव के पास भीड़ ने सेना के काफिले पर पत्थरबाजी करते हुए हमला किया था. इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आदित्य कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ आदित्य कुमार के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) कर्मवीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जिसपर सुनवाई चल रही है.

जिन्हें मिलेगा शौर्य चक्र सिपाही ब्रम्हपाल सिंह को मरणोपरान्त कीर्ति चक्र दिया जाएगा. वहीं 20 जवानों को शौर्य चक्र दिया जाएगा. इनमें- राइफलमैन औरंगजेब, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन शर्मा, मेजर पवन गौतम, मेजर आदित्य कमार, मेजर पवन कुमार, कैप्टन कनिंदर पाल सिंह, कैप्टन जयेश राजेश वर्मा, नायब सुबेदार अनिल कुमार दहिया, नायब सुबेदार विजय कुमार यादव, हवलदार कुल बहादुर थापा, हवलदार जावेद अहमद भट्ट, गनर रंजीत सिंह, राइफलमैन निलेश भाई और राइफलमैन जयप्रकाश ओरांव आदि का नाम शामिल है.

सेना ने 24 घंटे में लिया शहादत का बदला, भारत ने पाकिस्तान के 2 सैनिकों को मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget