एक्सप्लोरर

Shatrughan Sinha: abp न्यूज़ से बोले बिहारी बाबू, 'सीएम नीतीश कुमार ने राइट टाइम में राइट फैसला लिया'

Shatrughan Sinha On Bihar Politics: नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर एक बार फिर से राजद-कांग्रेस सहित सात पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बना ली. इसपर बिहारी बाबू ने खुशी जाहिर की है.

Shatrughan Sinha On Bihar Politics: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बिहार में महागठबंधन (Bihar Grand Alliance) की सरकार बनने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि नीतीश कुमार (Nitish KUmar) सुलझे हुए नेता हैं और किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने सही समय पर सही फैसला लिया है. बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतीश ने बिहार की युवा शक्ति को आगे बढ़ने का मौका दिया है और तेजस्वी (Tejashwi Yadav)के साथ बिहार में सरकार (Bihar Government)बनाई है, इससे बिहार में एक नया बदलाव दिखेगा.

बंगाल में खेला का जवाब दिया ममता ने 

शत्रुघ्न सिन्हा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि बंगाल में जिस तरह से ममता जी ने बीजेपी को धूल चटाई और बंगाल में उनकी नहीं चलने दी उसी तरह से बिहार में अब नीतीश कुमार ने उन्हें जवाब दिया है. बंगाल में जिस तरह से खेला किया गया उसका ममता जी ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उसी का परिणाम है कि बिहार में नीतीश कुमार ने भी इस खेला को समझकर सही समय पर सही फैसला लिया है.

नीतीश कुमार ने सही टाइम पर सही फैसला लिया

सिन्हा ने कहा कि मैं बिहार में नई सरकार बनने से और नीतीश कुमार के इस फैसले से बहुत खुश हूं क्योंकि आज नीतीश कुमार के सुलझे विचार के साथ बिहार के हित में जो फैसला लिया है वो बहुत बड़ा कदम है और लोगों के लिए भी अनुकरणीय है. इससे विपक्षी एकता के लिए एक बड़ी पहल दिख रही है. 

पीएम पद की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि पीएम पद के दावेदार तो रुलिंग पार्टी में भी हैं. विपक्ष में पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा ये तो विपक्षी पार्टियां तय करेंगी और देश की जनता तय करेगी लेकिन नीतीश कुमार ने जो कदम उठाया है उससे विपक्षी एकता को बल मिलेगा.

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के बड़े-बड़े एलायंस उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं. शिवसेना, अकाली दल और सबसे साफ छवि वाले नीतीश ने भी बीजेपी का साथ छोड़ दिया है तो मुझे अब लग रहा है कि कहीं 2024 आते-आते ये नारा ना हो जाए कि मोदी है तो नामुमकिन है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश की खूब की तारीफ

नीतीश की तारीफ करते हुए बिहारी बाबू ने कहा कि नीतीश की सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने कभी गलत फैसले नहीं लिए और कभी कॉम्यूनल नहीं हो सकते हैं, उन्होंने सेक्यूलरिज्म की राजनीति की है और कभी भी उन्होंने देश को तोड़ने के लिए जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं उसमें साथ नहीं दिया है. 

उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी एकजुटता जो दिखी है कि पहली बार एक साथ सात दलों ने बीजेपी का विरोध किया है और एक साथ आए हैं. बीजेपी की शुरू से नीति रही है मीठा मीठा गपप, कड़वा-कड़वा थू-थू. महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश में जो हुआ वो तो जगजाहिर है. वही वो बिहार में करना चाहते थे. बिहार की जनता  बस शांति, सद्भाव और भाईचारा चाहती है और नीतीश कुमार को पसंद करती है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने आखिर क्यों की तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तारीफ?

CM Nitish on PM Modi: पीएम पद के चेहरे से लेकर 2024 के चुनाव पर नीतीश कुमार ने दिया बयान, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget