एक्सप्लोरर

Shashi Tharoor: बीजेपी के 'नेहरू ऑब्सेशन' को शशि थरूर ने बताया दुर्भावना, अपनी डिक्शनरी से निकाला ये शब्द

Shashi Tharoor Twitter: सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर शशि थरूर से एक सवाल पूछा. यूजर ने कहा कि बीजेपी हर बात के लिए नेहरू को जिम्मेदार मानती है, क्या आपके पास इसके लिए कोई शब्द है?

Shashi Tharoor News: बीते दिनों लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर नेहरू सरनेम नहीं इस्तेमाल करने को लेकर कटाक्ष किया. इसके बाद इस मुद्दे पर खूब राजनीति हुई. कांग्रेस ने पूरे प्रकरण पर जवाब भी दिया. वहीं अब एक सोशल मीडिया यूजर ने शशि थरूर से पूछा कि वो बीजेपी के 'नेहरू ऑब्सेशन' को लेकर क्या कोई शब्द देना चाहते हैं? इस पर थरूर ने जवाब दिया, 'Malfeasance'. इसका हिंदी में अर्थ है 'दुर्भावना'.

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर ने दो पुराने मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद और महंगाई के लिए नेहरू को दोषी ठहराया है. ये भी बता दें कि नेहरू को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. पीएम ने अपने हालिया भाषण में भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया था.

'नेहरू सरनेम रखने में शर्म आती है?'

पीएम मोदी ने लोकसभा में पूछा कि गांधी परिवार के लोग नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते. उन्होंने कहा, '...अगर नेहरू जी का नाम हमारे छोड़ देते हैं, तो हम अपनी गलती को सुधार लेंगे, क्योंकि वो देश के पहले प्रधानमंत्री थे... लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से क्यों डरता है?... नेहरू सरनेम रखने में शर्म आती है? शर्म किस बात की?'

'आप हमसे सवाल क्यों करते हैं?'

पीएम ने आगे कहा, '...जब परिवार इतनी बड़ी शख्सियत को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, तो आप हमसे सवाल क्यों करते हैं?' कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बयान की निंदा की और पूछा कि भारत में कौन नाना के नाम का सरनेम इस्तेमाल करता है. 

कांग्रेस ने दिया ये जवाब

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'भारत की संस्कृति को न जानने वाला एक नासमझ इंसान ही, इतने जिम्मेदार पद पर बैठकर ऐसी बात कह सकता है जो प्रधानमंत्री ने कही है. इस देश के किसी भी व्यक्ति से पूछिए अपने नाना का सरनेम इस देश में कौन लगाता है? अब अगर उन्हें देश की संस्कृति की जानकारी नहीं है तो इस देश को भगवान ही बचा सकता है.'

ये भी पढ़ें- Jamiat Ulema-e-Hind: 'न राम, न शिव उस वक्त सिर्फ अल्लाह थे', मौलाना अरशद मदनी के बिगड़े बोल, कहा- आदम था तुम्हारा पूर्वज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget