एक्सप्लोरर

Congress President Election: शशि थरूर बोले फर्क साफ है- खड़गे सिस्टम के नेता, मेरे साथ साधारण कार्यकर्ता

Tharoor Remark over Kharge: कांग्रेस नेता शशि थरूर और वरिष्ठ कांग्रेसी मल्लिकार्जुन कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और दोनों ही कड़े मुकाबले में माने जा रहे हैं.

Shashi Tharoor Vs Mallikarjun Kharge: कांग्रेस (Congress) नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शनिवार (1 अक्टूबर) को वरिष्ठ कांग्रेसी मल्लिकार्जुन (Mallikarjun Kharge) को सिस्टम (System) का नेता बताया है. दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) के उम्मीदवार हैं. थरूर और खड़गे ने शुक्रवार (30 सितंबर) को पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. 

शशि थरूर ने कहा, ''मैं बदलाव का उम्मीदवार हूं और खड़गे जी हमारे सिस्टम के नेता हैं.'' थरूर ने कहा, ''जी-23 के सभी वरिष्ठ नेता खड़गे के साथ हैं. मेरे साथ साधारण कार्यकर्ता हैं. फर्क साफ देख सकते हैं.'' शशि थरूर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर वे सोच रहे हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है तो कृपया खड़गे साहब को वोट करें. 

गांधी परिवार को लेकर यह कहा

शशि थरूर ने कहा कि चुनाव में गांधी परिवार की अहम भूमिका होगी. कोई भी अध्यक्ष बने, वो इतना बेवकूफ नहीं होगा कि कहेगा बाय-बाय गांधी परिवार. हालांकि, थरूर ने कहा कि आजकल सभी फैसले दिल्ली में हो रहे हैं. उसकी जगह, ब्लॉक, मंडल और जिला स्तर पर अधिकार दिए जाएं तो पार्टी के लिए अच्छा होगा.

राजस्थान कांग्रेस संकट पर यह बोले थरूर

राजस्थान कांग्रेस संकट को लेकर शशि थरूर ने कहा कि विधायकों के मन में क्या है, इसे सीक्रेट बैलट के जरिये जानना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वे गहलोत को चाहते हैं तो उन्हें सीएम बने रहने दीजिए. थरूर ने कहा कि ऑब्जर्वर्स को राजस्थान भेजकर बंद कमरे में सीक्रेट बैलट के जरिये विधायकों के मन की बात जाननी चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनावी कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, 23 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने थे. एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जानी है. आठ अक्टूबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं. वहीं, एक से ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में 17 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जिसके नतीजे 19 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि इस चुनाव में वोट डालेंगे. 

केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द

कांग्रेस अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का नामांकन शनिवार को खारिज कर दिया गया. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि केएन त्रिपाठी का फॉर्म निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता था.

ये भी पढ़ें-

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे और थरूर के बीच होगा मुकाबला, केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget