एक्सप्लोरर

‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान पर अड़े शशि थरूर, कहा- नहीं मांगूंगा माफी

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कथित कार्यकर्ताओं ने थरूर के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके कार्यालय में घुस गए और उन्होंने वहां एक बैनर लगा दिया, जिसपर लिखा था 'हिंदू पाकिस्तान' कार्यालय.

नई दिल्ली: ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान को लेकर विवादों में आए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज कहा कि वह अपना कोई बयान वापस नहीं लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माफी उन लोगों को मांगनी चाहिए जिन्होंने केरल में उनके कार्यालय पर हमला किया. हाल ही में थरूर ने कहा था कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आई तो वह संविधान फिर से लिखेगी और ‘हिंदू पाकिस्तान’ का मार्ग प्रशस्त करेगी.

थरूर ने एक सवाल के जवाब में संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर भारत को एक धर्म के लिए बनाएंगे तो शायद उससे देश टूट सकता है. जब सभी लोग साथ रहेंगे तो देश कैसे टूटेगा.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं अपना कोई बयान वापस नहीं ले रहा हूं. उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने केरल में उनके कार्यालय पर हमला किया. उधर, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने थरूर के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस बारे में पार्टी पहले ही कह चुकी है कि नेताओं को संभलकर बोलना चाहिए.

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कथित कार्यकर्ताओं ने थरूर के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके कार्यालय में घुस गए और उन्होंने वहां एक बैनर लगा दिया, जिसपर लिखा था 'हिंदू पाकिस्तान' कार्यालय. उन्होंने उनके क्षेत्रीय कार्यालय पर काला तेल भी फेंका. हालांकि जब यह घटना घटी तो थरूर कार्यालय में मौजूद नहीं थे.

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद ने पिछले सप्ताह 'थ्रेट्स फेस्ड बाय इंडियन डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म' सम्मेलन में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर 2019 में बीजेपी केंद्र में वापसी करती है तो राष्ट्र 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा. उन्होंने कहा था, "यह हिंदू राष्ट्र के सिद्धांत को स्थापित करेगा, जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए समानता को हटा दिया जाएगा और एक हिंदू पाकिस्तान राष्ट्र बनाया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget