एक्सप्लोरर

शरजील इमाम गिरफ्तार, गिरिराज सिंह का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- अमित शाह ने कर दिखाया

गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी शरजील इमाम तो पकड़ा गया. अमित शाह ने कर दिखाया. टुकड़े टुकड़े गैंग देश को तोड़ने का काम करें और आप उसको बचाने के लिए फाइल दबा के बैठो रहो.

नई दिल्ली: शाहीन बाग आंदोलन के सूत्रधार और जेएनयू छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के जहानाबाद से शरजील इमाम को गिरफ्तार किया है. इस पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. गिरिराज सिंह ने कहा कि अमित शाह ने कर दिखाया.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''केजरीवाल जी ..शरज़ील इमाम तो पकड़ा गया ..अमित शाह जी ने कर दिखाया. ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें..और आप उसको बचाने के लिए फ़ाइल दबा के बैठे रहो.''

वहीं दिल्ली बीजेपी विधायक ने कहा, ''.@ArvindKejriwal जी शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब आप ये बताएं कि आपने कन्हैया कुमार और उमर खालिद की मुक़दमे की फाइल क्यों रोके रखी? ‘आप’ कब अपने MLA जो देश के टुकड़े करने की चाहत रखने वालों के साथ खड़े थे उनके खिलाफ action लेंगे।''

उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर कहा कि धरती पर किसी व्यक्ति में दम नहीं है कि भारत को टुकड़ों में कर दे. जो गलत करेगा उस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी. शरजील इमाम फिलहाल जेएनयू में पढ़ाई कर रहा है. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों कै दौरान शरजील इमाम पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप हैं. बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें शरजील इमाम असम को भारत से अलग करने की बात कर रहा है. कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किये गए हैं. पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी की थी.

शरजील इमाम की स्कूली पढ़ाई संत जेवियर पटना और डीपीएस वसंतकुंज दिल्ली से हुई. आईआईटी से उन्होंने कंप्यूटर साइंस की बीटेक और एमटेक किया. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों को अपन सेवाएं दीं. शरजील यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन में प्रोग्रामर रहे. IIT मुंबई में भी पढ़ाया है. इसके अलावा जूपिटर नेटवर्क्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget