एक्सप्लोरर

राज्यसभा में JDU नेता पद से हटाए जाने के बाद आज मुंह खोलेंगे शरद यादव

बताया जा रहा है कि शरद यादव अपने धड़े को 'असली पार्टी' के रूप में पेश करने को तैयार हैं. शरद यादव के करीबी सहयोगी अरुण श्रीवास्तव ने कहा था कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के धड़े को 14 राज्य इकाइयों के अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है.

नई दिल्ली: जेडीयू महासचिव और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता पद से हटाए जाने के बाद शरद यादव आज आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे. शरद यादव आज दोपहर 12.30 बजे 7-तुगलक रोड़ पर प्रेस कांफ्रेन्स करेंगे. नीतीश कुमार के महागठबंधन तोड़ने और बीजेपी के साथ जाने के बाद से जेडीयू में घमासान बचा है. शरद यादव ने नीतीश के इस कदम से नाराजगी जताई थी. JDU को 'असली पार्टी' के रूप में पेश करने को तैयार शरद! बताया जा रहा है कि शरद यादव अपने धड़े को 'असली पार्टी' के रूप में पेश करने को तैयार हैं. शरद यादव के करीबी सहयोगी अरुण श्रीवास्तव ने कहा था कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के धड़े को 14 राज्य इकाइयों के अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है. उधर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने यह दावा खारिज करते हुए कहा था कि प्रत्येक पदाधिकारी और सभी विधायक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं. 27 अगस्त को RJD की रैली  में गए तो शरद के लिए मुश्किल- केसी त्यागी केसी त्यागी ने कहा कि 98 प्रतिशत पदाधिकारी, 100 प्रतिशत विधायक और 75 प्रतिशत राज्य समितियां नीतीश के साथ है. उन्होंने यादव के 14 राज्य इकाइयों के समर्थन के दावे को भी खारिज कर दिया. त्यागी ने कहा कि यादव अब भी पार्टी में लौट सकते हैं लेकिन अगर वह 27 अगस्त को राजद प्रमुख लालू प्रसाद की रैली में गए तो उनके लिए यह बेकार होगा. नीतीश और शरद आमने-सामने नीतीश और शरद अब आमने-सामने की लड़ाई की तैयारी में नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों दोनों कद्दावर नेताओं को खुलकर एक दूसरे कि खिलाफ टिप्पणी करते देखा गया. नीतीश कुमार ने शरद यादव के संबंध में कहा था कि पार्टी अपना फैसला ले चुकी है, वह किसी भी कदम को उठाने के लिए स्वतंत्र हैं. JDU सिर्फ नीतीश की ही नहीं मेरी भी पार्टी- शरद वहीं, शरद यादव ने भी नीतीश पर टिप्पणी की थी कि जेडीयू सिर्फ नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है, यह मेरी भी पार्टी है. सोमवार को जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में शरद यादव का समर्थन 21 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget