एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव नतीजों के लिए शरद यादव ने बीजेपी नहीं राहुल गांधी को दी बधाई

पूर्व सांसद शरद यादव ने गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम को कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता बताते हुए इसके लिये पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है.

गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: जदयू के बागी पूर्व सांसद शरद यादव ने गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम को कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता बताते हुए इसके लिये पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है.

यादव ने आज चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी सीटों में इजाफा किया है. इसे ‘महान कामयाबी’ करार देते हुये उन्होंने एक बयान में कहा कि इस चुनाव में भाजपा किसी तरह अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही गुजरात के लोगों का भाजपा से मोहभंग हो जायेगा.

उल्लेखनीय है कि यादव की अगुवायी वाला जदयू का बागी गुट गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. राज्य में चार सीटों पर शरद गुट ने उम्मीदवार उतारे थे, इनमें गुट के नेता छोटू भाई बसावा सहित दो उम्मीदवारों को चुनावी जीत मिली है.

 

यादव ने कहा ‘‘यह संतोष की बात है कि कांग्रेस ने गुजरात में पहले के मुकाबले सीटों की संख्या बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की है. मैं इसके लिए श्री राहुल गांधी को बधाई देता हूं, जिनके अथक प्रयासों से कांग्रेस गुजरात में इस मुकाम तक पहुंची है.’’

उन्होंने कहा ‘‘मैं जनादेश का सम्मान करता हूं, यद्यपि सत्तारूढ़ दल ने बहुत कम अंतर के साथ जीत दर्ज की है, फिर भी मुझे लगता है, जल्द ही गुजरात के लोग देश के अन्य राज्यों के लोगों की तरह खुद को परेशान और दुखी महसूस करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget