एक्सप्लोरर

शरद पवार की विधायकों को चेतावनी, कहा- बीजेपी में जाना है तो जाइए... नतीजा आपने देख लिया है

सरकार बनाने में बीजेपी की मदद देने को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने विधायकों को चेतावनी दी है. पवार ने कहा कि अगर विधायकों को जाना है तो जाइए, नतीजा आपने इस चुनाव में देखा ही होगा.

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में परिणाम आए करीब 30 दिन गुजर गए लेकिन राज्य में अभी भी सियासी संकट जारी है. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने अपने विधायकों को कड़ी चेतावनी दी है. एक बैठक के दौरान शरद पवार ने कहा कि अगर आपको भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर सरकार बनानी है तो जाइए लेकिन पार्टी छोड़कर जाने का नतीजा आपने इस चुनाव में देखा ही होगा.

शरद पवार के बयान को लेकर एनसीपी सूत्रों ने बताया, ''अगर आपको बीजेपी के साथ जाना है तो जाइये. मगर पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने का नतीजा आपने इस चुनाव में देखा ही होगा. उसके बाद दल बदल कानून के तहत आप लोगों पर कार्रवाई की जायेगी और आप सीएम पद के मतदान में भाग नहीं ले पायेगें.''

विधायकों को कड़ी चेतावनी के लहजे में उन्होंने कहा, ''अगर मध्यावधि चुनाव होता है तो हम तीनों पार्टियां शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस मिल कर लड़ेंगे और बीजेपी का राज्य से पत्ता साफ हो जाएगा. तो आप लोग देख लो कि किस तरफ आप लोगों को रहना है. जनता इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करती. निर्णय आपको लेना है.''

शरद पवार का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब एनसीपी के कई विधायक अजित पवार के साथ मिलकर बीजेपी को समर्थन देने का प्लान कर रहे हैं. राज्य में अजित पवार को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार की मदद से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

Maharashtra की सियासी लड़ाई पर SC में सुनवाई, देखिए- अबतक क्या कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget