एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Speech: शरद पवार का राजनीति में भूचाल लाने वाला बयान, 'रोटी पलटने का वक्त आ गया है, देरी नहीं होनी चाहिए, नहीं पलटी तो...'

Sharad Pawar Speech: एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि अब सही समय आ गया है रोटी पलटने का, उसमें देरी नहीं होनी चाहिए.

Sharad Pawar Speech: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हलचल के बीच एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि रोटी पलटने का समय आ गया है. उन्होंने मुंबई के युवा मंथन कार्यक्रम में कहा, ''किसी ने मुझे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी होती है और अगर सही समय पर नहीं पलटी तो वो कड़वी हो जाती है. अब सही समय आ गया है रोटी पलटने का, उसमें देरी नहीं होनी चाहिए. इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आग्रह करूंगा की वो इस पर काम करें.''

पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार का ये बयान ऐसे समय आया जब उनके भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि वह बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं. हालांकि इन दावों को अजित पवार और शरद पवार खारिज करते रहे हैं.

हाल ही में अजित पवार एनसीपी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. इसपर उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बारे में कई तरह की अटकलें लगाई गईं और अफवाहें फैलाई गईं. बिना किसी कारण के मेरे चारों ओर संदेह का घेरा बना दिया गया, लेकिन किसी भी अफवाह में फंसे बिना मैं अपना काम जारी रखे हुए हूं.’’

अजित पवार ने शनिवार ( 22 अप्रैल) को कहा था कि उनकी पार्टी 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव का इंतजार किए बगैर अभी भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर दावा कर सकती है. यह पूछने पर कि क्या एनसीपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद पर दावा करेगी, उन्होंने टिप्पणी की, ‘‘2024 क्यों, हम अभी भी दावा करने को तैयार हैं.'' 

शरद पवार के बयान पर भी चर्चा

शरद पवार लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं कि जिसको लेकर बहुत सी चर्चा हो रही है. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से अलग राय रखते हुए कहा था कि अडानी ग्रुप के मामले में जेपीसी जांच की जरूरत नहीं है. इस पर कांग्रेस ने कहा था कि यह उनकी निजी राय है.  हमारे साथ इस मुद्दे पर 19 दल साथ है. 

इस समय शरद पवार की पार्टी एनसीपी का कांग्रेस और शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन है. 

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: अजित पवार में महाराष्ट्र का CM बनने की क्षमता है? सर्वे में इतने फीसदी लोगों ने कहा 'हां'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget