एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resigned: शरद पवार के इस्तीफे के एलान पर उद्धव ठाकरे का पहला बयान, MVA के भविष्य को लेकर कही ये बात

Uddhav Thackeray On Sharad Pawar: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कहा कि वो इस पर स्थिति साफ होने पर बोलेंगे.

Uddhav Thackeray Speech: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा पर गुरुवार (4 मई) को कहा कि ये उनका अपना फैसला है. इसका एनसीपी, कांग्रेस और मेरी पार्टी के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) पर कोई असर नहीं होगा. 

उद्धव ठाकरे ने कहा, "एमवीए की पुणे, कोल्हापुर और अमरावती में होने वाली वज्रमुठ सभा को रद्द होने की खबर गलत है. महाराष्ट्र के कई इलाकों में बढ़ते तापमान की वजह से फिलहाल एमवीए की सभा को आगे करने का निर्णय हुआ है. हम एमवीए को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं.''

शरद पवार की बुक पर क्या कहा?
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शरद पवार ने अपने ऑटोबायोग्राफी में मेरे पर जो टिप्पणी की उस पर मुझे इतना ही कहना है कि हर कोई अपनी आत्मकथा लिखता है. बतौर मुख्यमंत्री मैंने जो काम किया है. वह जनता के सामने है और मेरे इस काम के चलते ही मैं घर-घर तक पहुंचा हूं. इस कारण महाराष्ट्र का हर परिवार मुझे अपने घर का सदस्य मानता है.

शरद पवार ने ‘लोक माझे सांगाती’ के संशोधित संस्करण में लिखा,  ''स्वास्थ्य कारणों से उद्धव ठाकरे की कुछ मर्यादाएं थी. बालासाहेब ठाकरे से बातचीत में जो सहजता हमें मिलती थी वैसी ठाकरे में नहीं थी. मुख्यमंत्री के रूप में राज्य से संबंधित सभी समाचार उनके पास होने चाहिए. सभी राजनीतिक घटनाओं पर नजर होनी चाहिए. भविष्य की स्थिति को देखते हुए कदम उठाए जाने चाहिए. लेकिन हम सभी ने महसूस किया कि यह कमी थी और इसका मुख्य कारण उद्धव ठाकरे में अनुभव कम होना था. एमवीए सरकार गिरने से पहले जो स्थिति बनी थी. ठाकरे ने कदम पीछे खींच लिए और मुझे लगता है कि इसके पीछे मुख्य कारण उनका स्वास्थ्य था.''

उद्धव ठाकरे  ने शरद पवार पर क्या कहा? 
उद्धव ठाकरे ने शरद पवार के इस्तीफे के एलान पर कहा कि अभी भी एनसीपी का फैसला साफ नही है. यह साफ होने के बाद मैं बोलूंगा. ठाकरे ने बताया कि उनकी शरद पवार से कोई बात नही हुई. बता दें कि पवार ने मंगलवार (2 मई) को अपनी आत्मकथा 'लोक माझे सांगाती’ के संशोधित संस्करण के विमोचन कै दौरान एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने की घोषणा की थी. हालांकि एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि उन्हें (शरद पवार) को अभी दो से तीन दिन का समय और दिया गया है. 

सुप्रिया सुले को एनसीपी का अध्यक्ष बनाने की पैरवी
शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में उद्धव ठाकरे ने  परोक्ष तौर पर एनसीपी के नए अध्यक्ष के लिए सुप्रिया सुले के नाम की पैरवी की है. सामना में अजित पवार पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि अजित पवार को केवल राज्य का मुख्यमंत्री बनना है. वहीं सुप्रिया सुले दिल्ली में लंबे समय से काम कर रही है. ऐसे में उन्हें दिल्ली का अनुभव भी अच्छा है. 

Sharad Pawar Resigned: क्या शरद पवार की जगह प्रफुल्ल पटेल बनेंगे NCP के अध्यक्ष? खुद दिया ये जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget