एक्सप्लोरर

'आज अघाड़ी है, लेकिन आगे...', गठबंधन पर शरद पवार बोले- हमारी इच्छा है पर इच्छा से क्या

Maharashtra Vikas Aghadi: NCP सुप्रीमो शरद पवार ने अमरावती में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Sharad Pawar On Aghadi Alliance: महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच वाले अघाड़ी गठबंधन के भविष्य पर संकट दिख रहा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन लेकर बड़ा बयान दिया है. शरद पवार ने कहा कि आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है लेकिन कल होगी या नहीं, ये नहीं पता. 

पूर्व केंद्रीय मंद्री पवार ने रविवार (23 अप्रैल) को अमरावती में कहा, महाराष्ट्र में अघाड़ी है. हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है. आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं. आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई.

शरद पवार ने कहा, कई प्रक्रिया होती है. सीट बंटवारे का मुद्दा होता है. पार्टियों के विषय हैं तो अभी कैसे कह सकते हैं.

राउत बोले- 2024 में साथ लड़ेंगे

शरद पवार के बयान के बाद शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि अघाड़ी रहेगी और 2024 में हम साथ चुनाव लड़ेंगे. राउत ने कहा 'महा विकास अघाड़ी रहेगी. पवार साहब ने जो कहा है उस पर भी प्रयास किया जा रहा है. महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार हैं. 2024 का विधानसभा चुनाव महाविकास अघाड़ी के साथ लड़ेंगे. उसमें शरद पवार की भूमिका पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी.'

शरद पवार का ये बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी अपनी ही पार्टी में सब ठीक नहीं चल रहा है. उनके भतीजे और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार की नाराजगी की खबरें सुर्खियों में हैं. खबरें यह भी हैं कि अजित पवार पार्टी से बाहर निकलने की तलाश में हैं. हालांकि, दोनों ही पक्षों ने ऐसी किसी भी अटकलों से इनकार किया है लेकिन छोटे पवार के पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाने के बाद से इन संभावनाओं को बल मिल रहा है.

यह भी पढ़ें

Ajit Pawar: 'कौन हैं संजय राउत?' पत्रकार के इस सवाल पर अजित पवार ने दिया ऐसा जवाब, सभी रह गये हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget