पीछे की पंक्ति में सीट मिलने से नाराज शरद पवार पीएम मोदी के शपथ समारोह में नहीं हुए शामिल
शरद पवार के ऑफिस के लोगों को पता चला कि शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें जो सीट बैठने के लिए एलॉट किया गया है वह प्रोटोकॉल के मुताबिक नहीं है. जिसके बाद वह दिल्ली नहीं पहुंचे.

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 'तय प्रोटोकॉल' के अनुरूप सीट नहीं मिलने के कारण नाराज हो गए. प्रोटोकॉल के मुताबिक सीट न मिलने से नाराज पवार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. इस बात की जानकारी एनसीपी ने दी.
एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पवार वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता हैं और वह मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.
उन्होंने बताया कि शरद पवार के ऑफिस के लोगों को जब पता चला कि शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें जो सीट बैठने के लिए एलॉट किया गया है वह प्रोटोकॉल के मुताबिक नहीं है. यही कारण है कि वह (शरद पवार) कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शरद पवार को पांचवीं पंक्ति में सीट दी गई थी.
यहां जानिए, मोदी सरकार-2 में शामिल हुए मंत्रियों के बारे में
Source: IOCL
























