एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः भड़क गए शरद पवार, नेताओं के पार्टी छोड़ने पर सवाल पूछा तो हुए नाराज

अहमदनगर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शरद पवार से सवाल पूछा गया कि कार्यकर्ता एक के बाद एक पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं तो इस पर एनसीपी सुप्रीमो भड़क गए.

मुम्बईः राजनीति में अपने संयम, शांत स्वभाव और पत्रकारों के सवालों के बखूबी जवाब देने के लिए पहचाने जाने वाले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार आज अपना आपा खो बैठे. दरअसल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से एनसीपी से नेताओं के छोड़ने का शरद पवार का साथ छोड़ने का सिलसिला जारी है. एनसीपी के नेता शिवसेना और भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इस मुद्दे पर अहमदनगर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने शरद पवार से सवाल पूछ लिया कि कार्यकर्ता एक के बाद एक पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं ? शरद पवार ने जवाब में कहा की कार्यकर्ता नहीं नेता जा रहे हैं.

एक पत्रकार ने वापस पूछा कि आपके रिश्तेदार पद्म सिंह पाटिल भी पार्टी छोड़ रहे हैं, इसपर शरद पवार भड़क गए और कहा कि इसमें रिश्तेदारी का क्या संबंध है? आपने मेरे रिश्तेदार की बात क्यों छेड़ी, आप गलत बोल रहे हो. यहां राजनीति मे रिश्तेदार का क्या संबंध है?

शरद पवार ने माफी मांगने को कहा शरद पवार ने पत्रकार से माफी मांगने को कहा कि अगर आप ऐसी बात करोगे तो मुझे प्रेस कॉन्फ्रेस नहीं करनी है, आप माफी मांगो. सवाल पूछने पर शरद पवार इतना भड़क गए कि पत्रकार को असभ्य कहने लगे और आयोजक को कहने लगे कि ऐसे लोगो को मत बुलाया करो जिसमें सभ्यता नही हैं अगर इनको बुलाते हैं तो हमें मत बुलाया करें. यह कहते हुए शरद पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए.

दरअसल चुनाव से पहले लगातार पार्टी नेताओं के पार्टी छोड़ने से लग रहे एक के बाद एक झटके से शरद पवार नाराज़ है और नौबत यह आ गई है कि पार्टी के पास चेहरों के नाम पर पवार परिवार और कुछ करीबी नेता बचे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget