एक्सप्लोरर

महिला पर पेशाब मामला: एयर इंडिया की उस फ्लाइट में क्या हुआ था? प्लेन में मौजूद रहे पैसेंजर ने बताई पूरी कहानी

Air India Flight: फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब वाले मामले को लेकर एक सहयात्री ने विस्तार से बताया है. उसने कहा कि कर्मचारियों ने ऐसा काम किया जो उन्हें नहीं करना था.

Air India Peeing Incident: एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने की घटना से लोगों में बेहद नाराजगी है. लोग एयर इंडिया के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर फ्लाइट में महिला के साथ इस तरह का अपराध करने वाले को इतनी आसानी से जाने दिया गया. अब उसी फ्लाइट में सवार रहे एक यात्री ने बताया है कि आखिर हुआ क्या था?

सुगाता भट्टाचार्जी अमेरिका में डॉक्टर हैं. वह भी उसी फ्लाइट में थे जिसमें शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने महिला के ऊपर पेशाब कर दी थी. इंडिया टुडे के साथ बातचीत में उन्होंने उस वाकये की पूरी तस्वीर पेश की.

आरोपी से की थी बात
भट्टाचार्जी ने बताया कि उन्होंने आरोपी से बात की थी जिसके बाद उन्हें महसूस हुआ था कि वह नशे में था. उन्होंने एयर इंडिया से अनुरोध किया था कि आरोपी को और शराब न दी जाए. 

डॉक्टर भट्टाचार्जी ने घटना के बाद एयर इंडिया स्टाफ की लापरवाही की तरफ भी इशारा किया. डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने पेशाब किए जाने की घटना को तो नहीं देखा लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे जरूर देखा। उन्होंने पीड़ित महिला की तुरंत मदद नहीं करने और उसे कई घंटों तक गंदी सीट पर बैठाने के लिए एयरलाइन के कर्मचारियों को दोषी ठहराया.

पूरे शरीर से आ रही थी बदबू
उन्होंने बताया, "उनके पूरे शरीर से पेशाब की बदबू आ रही थी. उन्हें एक ही सीट का इस्तेमाल करना था, उन्होंने कई कंबल डाले और कुछ समय बाद जब एक क्रू सीट उपलब्ध हुई, तो उन्होंने उसे दे दी."

भट्टाचार्जी के मुताबिक, वह सीनियर परिचारिका के पास भी गए थे और उससे महिला के लिए अलग सीट की मांग की, जिस पर उसने यह कह दिया कि ये उसका काम नहीं है. जहाज के कैप्टन को साफ सीट देने के लिए दो घंटे बाद फोन किया गया जबकि फर्स्ट क्लास में चार सीटें खाली थीं. पीड़िता बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थी.

घटना के बारे में बताते हुए भट्टाचार्जी ने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों ने मानक परिचालन प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है और यह कदम पूरी तरह अनुचित है.

स्टाफ की बताई गलती
फ्लाइट में हुई घटना को अश्लीलता बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अपराध है और एयरलाइंस के कर्मचारियों के पास इसके लिए बीच-बचाव का अधिकार नहीं था. उनका काम था कि वे पीड़ित और यात्री को अलग करते और उचित अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित करते. उन्होंने आगे कहा कि स्टाफ ये देखने की कोशिश कर रहा था कि दोनों आपस में बात करके मामले को निपटा लेंगे.

भट्टाचार्जी ने यह भी बताया कि चालक दल ने जिस तरह से घटना को हैंडल किया उसके बारे में उन्होंने दो पेज की शिकायत लिखी और पीड़िता को तुरंत साफ सीट न उपलब्ध कराने की आलोचना की थी.

यह भी पढ़ें

Air India: उम्र 50... फ्लाइट में महिला पर पेशाब, मामले में लगी ये धाराएं, जानें जेल में कटेंगे कितने साल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget