एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2020 का विधानसभा चुनाव- शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी को हिट बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने दावा किया कि एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

पटना: बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पटना के बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार में नीतीश के नेतृत्व में 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और एनडीए दो सौ सीटें पार करेगी. उन्होंने सफाई दी कि पिछले विधानसभा में एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे पर वो बातें पुरानी हो गई.

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी कभी भी अपने सहयोगी को नहीं छोड़ती और छोड़ने के बाद हम लोग उन्हें कोई कटु बात नहीं कहते. क्योंकि हमने जिनको अपने साथ रखा उनको अपने साथ रखने का पूरा प्रयास करते हैं. बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले कहा था कि 39 सीटें जीतेंगे और हम 39 सीट जीते.नीतीश कुमार की इमेज एक विकास पुरुष की है. सुशील मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार में जिस तरह का काम कर रही है, इसमें कोई शक नहीं है कि हम जीतेंगे और जीत का जश्न हम हवाई जहाज में नहीं पूरे बिहार की जनता के बीच में मनाएंगे.’’

राजद्रोह मामला: कोर्ट ने कहा- शहला राशिद को गिरफ्तार करना है तो 10 दिन पहले जारी करे नोटिस

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''गठबंधन के साथ रखने में हमें महारथ हासिल है. लंबे काल तक हमारा गठबंधन रहता है. हमने गठबंधन के पूरे साथियों को पूरा सम्मान दिया है और सम्मान देंगे. चंद्रबाबू नायडू पिछली बार छोड़कर गए तो उनसे बड़े नेता नीतीश कुमार हमारे साथ आए भी हैं. अभी-अभी दुष्यंत चौटाला एक नए साथी के रूप में हमें मिले हैं. सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास यह सिर्फ हमारे लिए नारा नहीं है, हमारी जीवन पद्धति बन गई है.’’ शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू के सुप्रीम लीडर हैं हमारे भारतीय जनता पार्टी के सुप्रीम लीडर नरेंद्र मोदी जी हैं. नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. उनकी बात जिनसे होनी है उनसे होगी. इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है.

दिल्ली के प्रदूषण पर कोई गंभीर नहीं: मीटिंग में नहीं पहुंचे दिग्विजय, अब बोले- ‘ऐसी बैठकें होती रहती हैं’

उधर महाराष्ट्र की सिसायत का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन कहा कि कांग्रेस को अपने दफ्तर में वीर सावरकर की तस्वीर लगानी चाहिए. खासतौर पर अपने बैनर पर बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर तो अभी से लगानी शुरू कर देनी चाहिए. उन्होने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना के साथ बातचीत कर रही है जिसके साथ उनके बातचीत की कोई संभावना नहीं थी. कांग्रेस पार्टी तीन नंबर की सीट पर बैठ कर एक नंबर का खेल करना चाह रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget