एक्सप्लोरर

SGPC का दावा- NCERT की 12वीं की किताब में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के बारे में भ्रामक जानकारी

Harjinder Singh Dhami: SGPG प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा है कि एनसीईआरटी ने 12वीं की किताब में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के बारे में भ्रामक जानकारी दर्ज की है और समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

SGPC On NCERT Book: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने शुक्रवार (7 अप्रैल) को दावा किया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में सिखों से संबंधित ऐतिहासिक विवरणों को गलत तरीके से पेश किया है. 

एसजीपीसी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने एक बयान में कहा कि एनसीईआरटी ने ‘पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस’ नामक पुस्तक के अध्याय-आठ (रीजनल एस्पिरेशंस) में ‘आनंदपुर साहिब’ प्रस्ताव के बारे में 'भ्रामक जानकारी' दर्ज की है और समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

'सिखों को अलगाववादियों के रूप में चित्रित करना बिल्कुल भी उचित नहीं'

धामी ने 1973 के प्रस्ताव की व्याख्या करते हुए कहा कि यह राज्य के अधिकारों और संघीय ढांचे को मजबूत करने से संबंधित है. धामी ने कहा, “सिखों को अलगाववादियों के रूप में चित्रित करना बिल्कुल भी उचित नहीं है, इसलिए एनसीईआरटी को इस तरह के अत्यधिक आपत्तिजनक उल्लेखों को हटा देना चाहिए.”

उन्होंने दावा किया, ‘‘बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ पुरानी सूचनाओं को हटाकर और कुछ नई जानकारियों को जोड़कर सांप्रदायिक पहलू लिया गया है.’’ एसजीपीसी प्रमुख ने कहा कि आनंदपुर साहिब प्रस्ताव एक ऐतिहासिक दस्तावेज है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है.

केरल के सीएम का भी आया रिएक्शन

एनसीईआरटी की 12वीं की पाठ्यपुस्तकों को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पाठ्यपुस्तकों से कुछ अध्यायों और अंशों को हटाने की कड़ी निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया है कि इस कदम का उद्देश्य शैक्षिणक पुस्तकों का ‘पूर्ण रूप से भगवाकरण’ करना है.

सीएम विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि केवल (किसी के लिए) असुविधाजनक होने की स्थिति में उस हिस्से को पाठ्यपुस्तकों से हटाने से ऐतिहासिक तथ्यों को नकारा नहीं जा सकता है. विजयन ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से पाठ्यपुस्तकों से कुछ अंशों और अध्यायों को हटाना एक निंदनीय कदम है.

'अंशों को हटाने से किसका हित पूरा हो रहा'

सीएम विजयन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एनसीईआरटी की नए शैक्षणिक सत्र के लिए 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या और आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के बारे में दिए गए अंशों को हटाने से किसका हित पूरा हो रहा है. उन्होंने कहा कि उसी कक्षा की इतिहास की पाठ्यपुस्तक से मुगल साम्राज्य के कुछ अंश भी हटा दिए गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘मुगल साम्राज्य के बिना भारत का मध्यकालीन इतिहास अधूरा है.’’

वहीं, कांग्रेस ने केंद्र पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर और गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया. एनसीईआरटी के प्रमुख दिनेश सकलानी ने कहा कि पाठ्यक्रम को पिछले साल जून में ही ‘तर्कसंगत’ बना दिया गया था और इस साल पाठ्यक्रम से कुछ नहीं हटाया गया है.

यह भी पढ़ें- विपक्षी एकजुटकता पर कांग्रेस का जिक्र कर शरद पवार बोले, 'सभी की विचारधारा अलग-अलग है, ऐसे में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget