एक्सप्लोरर

सेंसेक्स करीब 800 अंक उछलकर 37,500 के पास बंद, निफ्टी 11 हजार के ऊपर बंद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शुक्रवार को किए गए गए एलानों से आज घरेलू बाजार भले ही हरियाली देखी गई लेकिन ग्लोबल मोर्चे पर फिर अच्छी खबर नहीं है. अमेरिका ने भी चीन के उत्पादों पर ड्यूटी बढ़ाने का एलान कर दिया जिससे ग्लोबल अस्थिरता देखी जा रही है.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. आज के कारोबार में सेंसेक्स निफ्टी में शानदार उछाल देखा गया है और ट्रेडिंग खत्म होने के समय सेंसेक्स में 800 अंकों का जबर्दस्त उछाल देखा गया और निफ्टी में भी सवा दो फीसदी की ऊंचाई के साथ ट्रेडिंग हो रही थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के लिए जिन कदमों का एलान किया था उनका असर घरेलू बाजार पर देखा गया और आज बाजार भारी तेजी के साथ खुला वहीं कारोबार बंद होते समय भी शानदार उछाल के साथ कारोबार देखा गया.

किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार आज कारोबार बंद होते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 792.96 अंक यानी 2.16 फीसदी की उछाल के साथ 37,494.12 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के साथ 11,057.85 पर जाकर बंद हुआ है.

बाजार पर दिख रहा है ग्लोबल बाजार का असर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के किए गए एलानों से आज घरेलू बाजार भले ही हरियाली देखी गई लेकिन ग्लोबल मोर्चे पर फिर अच्छी खबर नहीं है. अमेरिका ने भी चीन के उत्पादों पर ड्यूटी बढ़ाने का एलान कर दिया जिसके बाद वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल देखी गई लेकिन भारतीय बाजार संभल गए और बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

कैसे खुला था आज बाजार आज के कारोबार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई थी और निफ्टी 11 हजार पर खुला था. सुबह कारोबार खुलते ही सेंसेक्स में 663 अंकों की तेजी दर्ज की गई और निफ्टी 171 अंकों की तेजी के साथ 11 हजार पर कारोबार कर रहा था. हालांकि इसके बाद कारोबार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और निफ्टी में सपाट कारोबार देखा गया. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे 662.79 अंकों के उछाल के साथ 37,363.95 पर खुला. हालांकि इसके बाद शुरूआती घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स फिसलकर 36,619.33 पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 170.95 अंकों की तेजी के साथ 11,000.30 पर खुला लेकिन बाद में फिसलकर 10,793.80 पर आ गया.

आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के सेक्टर्स का हाल आज मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. मेटल शेयरों में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखी गई.

निफ्टी के 50 शेयरों में कैसा रहा कारोबार आज निफ्टी के 50 में से 13 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ और बाकी 37 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ ट्रेडिंग खत्म हुई. सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प और सन फार्मा रहे. इसके अलावा सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी, यस बैंक, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे हैं.

आर्थिक मंदी पर वित्त मंत्री के भरोसे के बाद सेंसेक्स में उछाल, 663 अंकों की तेजी के साथ खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget