एक्सप्लोरर

MCD चुनाव से ठीक पहले AAP में शामिल हुए महाबल मिश्रा, कहा- कांग्रेस को जमीनी कार्यकर्ता की पहचान नहीं

MCD Election News: सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के कथित मसाज वीडियो पर महाबल मिश्रा ने कहा, ''ये बहुत नीची सोच है क्योंकि जैन फिजियोथेरेपी करवा रहे हैं. रीड़ की हड्डी में दर्द होने पर ऐसा किया जाता है.

Mahabal Mishra Joins AAP: दिल्ली नगर निगम के चुनाव (MCD Election 2022) से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा (Mahabal Mishra) रविवार (20 नवंबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए. कांग्रेस से एक बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके महाबल मिश्रा ने पहाड़गंज में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में एक जनसभा के दौरान 'आप' की सदस्यता ग्रहण की है. 

बता दें, दिल्ली नगर निगम के 250 पार्षदों को चुनने के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा. मतगणना सात दिसंबर को होगी. एमसीडी के एकीकरण के बाद निगम का यह पहला चुनाव होगा.

एबीपी न्यूज से महाबल मिश्रा की बातचीत

'आप' में शामिल होने के बाग महाबल मिश्रा ने एबीपी न्यूज के सवालों का जवाब दिया. मिश्रा ने कहा, ''मैं निश्चित रूप से कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ा था लेकिन कांग्रेस को जमीनी कार्यकर्ता की पहचान नहीं है. मुझे उपेक्षित महसूस होने लगा, इसलिए आज जिस पार्टी ने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया, मैं उसके साथ लगकर काम करूंगा.'' 

मिश्रा से जब पूछा गया कि 2020 में कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था, उन पर 'आप' उम्मीदवार का प्रचार करने का आरोप था. क्या वह बात सच साबित हो गई? इस पर उन्होंने कहा, ''बिल्कुल गलत, विरोधी कुछ भी आरोप लगाते हैं.'' महाबल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली-पानी फ्री दे रही है, एजुकेशन पॉलिसी आदि सब अपना रही है.

सत्येद्र जैन के मसाज वीडियो मामले पर यह बोले

सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के कथित मसाज वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए महाबल मिश्रा ने कहा, ''यह बहुत नीची सोच है क्योंकि वह (सत्येंद्र जैन) फिजियोथेरेपी करवा रहे हैं. कमर और रीड़ की हड्डी में दर्द होने पर ऐसा किया जाता है. इस पर राजनीति बिना बता की हो रही है.'' 

2024 के लोकसभा चुनाव में 'आप' में क्या भूमिका रहेगी? इस बारे में पूछे जाने पर महाबल मिश्रा ने कहा, ''2024 में क्या जिम्मेदारी होगी, यह केजरीवाल तय करेंगे. उम्मीदें तो बहुत है लेकिन जनता के लिए और काम के लिए आया हूं.''

बेटा पहले 'आप' विधायक

बता दें कि महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा पहले से ही आम आदमी पार्टी के नेता हैं. विनय द्वारका से 'आप' विधायक हैं. दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के मतदाताओं पर महाबल मिश्रा की खासी पकड़ बताई जाती है. महाबल मिश्रा का 'आप' में जाना कांग्रेस के लिए नुकसान माना जा रहा है. जानकारों की मानें तो इस बार भी एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच टक्कर है. 

यह भी पढ़ें- गुजरात में BJP ने 7 बागी नेताओं को किया सस्पेंड, टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भरा था नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget