एक्सप्लोरर

एयरो इंडिया शो में दिखेगी 'आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाईट', अगले हफ्ते बेंगलुरू में शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा एयरो-शो

दो साल में एक बार होने वाले इस एयरो-शो में भारत अपने स्वदेशी हथियार, फाइटर जेट्स और मिसाइलों की प्रर्दशनी दुनिया के लिए लगाने वाला है ही, साथ ही दुनियाभर की बड़ी एयरो-स्पेस कंपनियां भी भारत के साथ मिलकर भारत में ही अपने हथियारों का उत्पादन करने के लिए पहुंच रही हैं.

नई दिल्ली: अगले हफ्ते (3-5 फरवरी) बेंगलुरू में शुरू हो रहे एशिया के सबसे बड़े एयरो-शो, 'एयरो इंडिया' में खास 'आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाईट' देखने को मिलेगी. दो साल में एक बार होने वाले इस एयरो-शो में भारत अपने स्वदेशी हथियार, फाइटर जेट्स और मिसाइलों की प्रर्दशनी दुनिया के लिए लगाने वाला है ही, साथ ही दुनियाभर की बड़ी एयरो-स्पेस कंपनियां भी भारत के साथ मिलकर भारत में ही अपने हथियारों का उत्पादन करने के लिए पहुंच रही हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 13वें एयरो इंडिया शो के लिए अब तक देश-विदेश की कुल 600 कंपनियां तीन दिनों तक बेंगलुरू में होने वाली प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुकी हैं. इनमें 14 देशों की 78 विदेशी कंपनियां शामिल हैं. कोविड-प्रोटोकॉल के चलते इस बार एयरो-शो में आम लोगों को आने की इजाजत नहीं होगी यानि तीनों दिन (3-5 फरवरी) बिजनेस-डे रहेंगे. लोगों को वर्चुअल माध्यम से शो दिखाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने खास इंतजाम किए हैं. यहां तक कि इस साल 203 कंपनियां वर्चुअली अपने हथियारों और दूसरे सैन्य-साजो सामान को प्रदर्शित करेंगी. इसीलिए इसे 'हाईब्रीड-मोड' प्रदर्शनी का नाम दिया गया है.

हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएल) की तरफ से इस बार स्वदेशी एयरक्राफ्ट्स और हेलीकॉप्टर्स साफ तौर से बेंगुलरू के आसमान में छाए रहेंगे. एचएएल के मुताबिक, 'आत्मनिर्भर फ्लाइट फॉर्मेशन' के तहत एलसीए-ट्रेनर (लिफ्ट-ट्रेनर), एचटीटी-40, आईजेटी. एडवांस हॉक एमके-132 और सिविल डोरनियर (डो-228) के ट्रेनर एयरक्राफ्ट्स एक खास फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे. इसके अलावा स्वदेशी लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए)-तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच), एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर-ध्रुव, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच), एचटीटी-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट इस साल एयरो-शो के दौरान उड़ान भरेंगे. इसके अलावा, रूस की मदद से भारत में ही तैयार किए जा रहे सुखोई लड़ाकू विमान, भी आसमान में गरजते दिखाई पड़ेंगे.

एचएएल के मुताबिक, स्टेटिक-डिस्पले में डोरनियर, एचटीटी (हिंदुस्तान ट्रर्बो ट्रेनर)-40, एलसीएच, रूद्र अटैक हेलीकॉप्टर, एलयूएच और एएलएच-मार्क3 दिखाई देंगे. कॉम्बेट एयर टीमिंग सिस्टम (कैट्स) सिम्युलेटर भी एचएएल की तरफ से इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है. इस सिम्युलेटर से स्वार्म-ड्रोन तकनीक भी दिखाई जाएगी.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से स्वेदशी मिसाइलों सहित कुल 300 सैन्य साजो सामान और तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा. इनमें अस्त्रा, एलआरसैम, क्यूआरसैम, एंटी रेडिएशन-एनजीआरएम, स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वैपन और निर्भय मिसाइलों सहित पी16 हेवी ड्राप सिस्टम, कावेरी इंजन प्रोटोटाइप दिखाई पड़ेगा.

डीआरडीओ की तरफ से फ्लाईंग डिस्पले में टोही विमान, एवैक्स यानी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, एलसीए तेजस और एलसीए-नेवी दिखाई देंगे.

यूपी इंडस्ट्रियल कोरिडोर भी इस साल एयरो शो में दस्तक दे रहा है, ताकि देश-विदेश की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में अपनी इंडस्ट्री लगाने के लिए आकर्षित किया जा सके.

इस साल जितनी भी बड़ी ग्लोबल एयरो-स्पेस कंपनियां बेंगुलरू में हिस्सा ले रही हैं उनमें अधिकतर भारत की सरकारी और निजी कंपनियों के साथ मेक इन इंडिया के साथ अपने प्रोडेक्ट्स का भारत में ही उत्पादन करने के लिए तैयार हैं. चाहे फिर वो अमेरिका की बोइंग कंपनी हो जो भारत में एफ-15ईएक्स फाइटर जेट बनाना चाहती हो या फिर एयरबस जो टाटा के साथ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (सी-295) तैयार करना चाहती हो. यूरोप की बड़ी कंपनी, थेल्स ने हाल ही में बीईएल के साथ स्टार-स्ट्रिक मिसाइल सिस्टम के लिए करार किया है. दुनियाभर में अपनी मिसाइलों के लिए जाने जानी वाली यूरोप की बड़ी कंपनी, एमबीडीए भी एयरो-शो में शिरकत कर रही है.

अमेरिका की ही बड़ी कंपनी, लॉकहीड मार्टिन, अपने एफ-21 फाइटर जेट और एमएच-60 आर रोमिया हेलीकॉप्टर, एस-76डी हेलीकॉप्टर और सी-13जे सुपरहरक्युलिस एयरक्राफ्ट को दिखा रही है.

 किसान आंदोलन: 11 दौर की बातचीत बेनतीजा, कानून दो साल तक स्थगित, लाल किले पर हिंसा, अब तक क्या-क्या हुआ, जानें यहां 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget