एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देख भारत ने बंद किया अपना कंधार मिशन, राजनायिकों और सुरक्षाकर्मियों को लाया गया वापस

भारत ने अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए कंधार में तैनात करीब 50 राजनयिकों को सुरक्षाकर्मियों को भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली लाया गया.

नई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के मद्देनजर कंधार के अपने राजनयिक मिशन को अस्थाई तौर पर बंद करने का फैसला किया है. इस निर्णय के बाद शनिवार को कंधार में तैनात करीब 50 राजनयिकों को सुरक्षाकर्मियों को भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली लाया गया.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह फैसला कंधार में सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए लिया गया है. सुरक्षा हालात ठीक होने पर भारतीय कर्मचारी वापस कंधार लौट सकेंगे. इस बीच कंधार मिशन को स्थानीय अफगान कर्मचारी संभालेंगे. वही आवश्यक सेवाएं काबुल स्थित भारतीय दूतावास से मुहैया कराई जाएंगी. ध्यान रहे कि अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के मद्देनजर भारत पहले ही जलालाबाद और है रात के अपने कॉन्सुलेट को बंद कर चुका है.

सुरक्षा हालात को देखते हुए कंधार के कॉन्सुलेट को बंद किया गया

सूत्रों के अनुसार इस बात का खतरा बढ़ा है कि अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों के साथ शामिल लश्कर और जैश के आतंकी भारत के हितों को निशाना बनाएं. लिहाज़ा खराब सुरक्षा हालात को देखते हुए ही फिलहाल कंधार के कॉन्सुलेट को बंद किया गया है. हालांकि चार दिन पहले ही विदेश मन्त्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान में अपने मिशन को बंद नहीं करने जा रहा है.

हालांकि सूत्र बताते हैं कि सरकार में उच्च स्तरीय मंथन और सुरक्षा आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया. इस कवायद में विदेश मन्त्रालय के साथ साथ रक्षा मंत्रालय, एनएसए अजीत डोवाल का कार्यालय और गृह मंत्रालय भी शरीक था. इसके बाद ही फैसला हुआ कि भारतीय वायुसेना का विमान भेजकर सभी भारतीय कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला जाए.

भारतीय राजनययिक मिशनों को आतंकी हमलों का निशाना बनाया जा चुका है

बहरहाल, भारत की आशंकाएं बेवजह नहीं हैं क्योंकि इससे पहले क़ई बार अफगानिस्तान में भारतीय राजनययिक मिशनों को आतंकी हमलों का निशाना बनाया जा चुका है. साल 2014 में कंधार मिशन पर हमला हुआ था. वहीं 2008 में काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें भारत के तत्कालीन डिफेंस अताशे ब्रिगेडियर रवि दत्त मेहता जैसे वरिष्ठ अधिकारी की जान गई थी. वहीं 2010 में काबुल दूतावास हमले में भारतीय सेना के दो मेजर रैंक अधिकारियों समेत 10 लोग मारे गए थे.

अफगान तालिबान के साथ पाकिस्तानी आतंकियों की साठगांठ का एक ताजा सबूत अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के विशेष सचिव अज़ीज़ अमीन ने सोशल मीडिया पर साझा किया. इस वीडियो में अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों के साथ लड़ाई में मारे गए पाकिस्तानियों की लिवाने के लिए लोगों की भीड़ पेशावर में जमा हुई हुई थी. अमीन ने वीडियो के साथ टिप्पणी करते हुए कहा कि हम तालिबान से लड़ रहे हैं या पाकिस्तान से.

तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान के करीब 85 फीसद इलाके पर कब्जा कर चुके हैं

अमेरिकी सेनाओं की वापसी के मद्देनजर अफगानिस्तान के हालात गम्भीर अस्थिरता की तरफ बढ़ रहे हैं. तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान के करीब 85 फीसद इलाके पर कब्जा कर चुके हैं जिसमें ईरान और तुर्कमेनिस्तान से सटी सीमाओं के बॉर्डर पोस्ट भी हैं. ऐसे में जनकारों का मानना है कि 31 अगस्त को अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की वापसी पूरा होने के कुछ ही दिनों में काबुल पर भी तालिबानी कब्जा हो जाये तो कोई अचरज नहीं होगा.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget