एक्सप्लोरर

डोडा में सुरक्षाबलों ने मार गिराया हिजबुल का जिला कमांडर हारुन अब्बास

आज एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के ऐ श्रेणी के आतंकी को मार गिराया. मारे गए आतंकी की पहचान हारुन अब्बास के रूप में हुई है जो डोडा-किश्तवाड़-रामबन इलाके का जिला कमांडर भी है.

जम्मूः जम्मू पुलिस ने डोडा ज़िले में चले एक ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर हारुन अब्बास को मार गिराया है. पुलिस का दावा है कि मारा गया आतंकी किश्तवाड़ में आरएसएस और बीजेपी के कई नेताओ की हत्या में शामिल था.

जम्मू कश्मीर पुलिस के खुफिया विभाग की जानकारी पर जम्मू पुलिस के साथ सुरक्षाबलों ने डोडा ज़िले के गुण्डाना तहसील में तनतना गांव में बुधवार तड़के एक तलाशी ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबल जब इस गांव के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे थे तभी इलाके में छिपे कुछ आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के ऐ श्रेणी के आतंकी, जो डोडा-किश्तवाड़-रामबन इलाके का जिला कमांडर भी है, को मार गिराया. मारे गए आतंकी की पहचान हारुन अब्बास के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक हारुन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में साल 2018 में शामिल हुआ था और किश्तवाड़ और डोडा में आतंकवाद को दोबारा सक्रिय करने में जुटा था. पुलिस के मुताबिक हारुन के साथ एक और कश्मीरी आतंकी ओसामा भी था, जिसे सुरक्षाबलों ने रामबन के बटोट में मार गिराया था.

पुलिस के मुताबिक हारुन साल 2018 में किश्तवाड़ में बीजेपी के नेता और उसके भाई की हत्या में शामिल था. हारुन ने अपने साथियो के साथ मिलकर साल 2019 में डिप्टी कमिश्नर किश्तवाड़ के सुरक्षा गार्ड से हथियार छीना. साल 2019 में आरएसएस नेता चन्द्रकांत और उसके सुरक्षा गार्ड की हत्या की.

पुलिस ने एनकाउंटर वाली जगह से ऐके 47, तीन मैगज़ीन, एक चीनी ग्रेनेड, एक रेडियो सेट समेत कुछ और गोला बारूद बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है और कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक हारुन और उससे पहले ओसामा के मारे जाने के बाद डोडा और किश्तवाड़ इलाके में आम नागरिकों पर हमले करने वाले और हथियार छीनने वाले अधिकतर आतंकियों का सफाया हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget