एक्सप्लोरर

Terrorist Killed: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुलगाम में मार गिराया एक आतंकी, पुलिस का एक जवान घायल

Encounter In Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. जवानों ने कुलगाम जिले में एक स्थानीय आतंकी को ढेर कर दिया है.

Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार (27 जून) को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ ये मुठभेड़ कुलगाम जिले के होवरा गांव में शुरू हुई है. मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया है. वहीं, एक स्थानीय आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में मारा गया आतंकी सीमापार से नहीं आया था, बल्कि स्थानीय था. जिसकी पहचान आदिल अहमद लोन के तौर पर हुई है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, मारा गया आतंकी आदिल हाल ही में अल बद्र संगठन से जुड़ा था. पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार और गोला-बारूद समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

कुछ दिनों पहले ही बना था आतंकी
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए एक बयान में कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया. आतंकी के कब्जे से काफी मात्रा में गोला-बारूद और आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं. इलाके में तलाश की जा रही है. आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, आदिल अहमद लोन ने कुछ समय पहले ही अल बद्र नाम के आतंकी संगठन को ज्वाइन किया था.

जानकारी के अनुसार, आतंकी होवरा गांव के एक घर में छिपा हुआ था. सुरक्षाबलों और पुलिस को इसके बारे में इनपुट मिला था. जिसके बाद तुरंत ही आतंकी को घेरने के लिए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और आस-पास के इलाके की छानबीन की जा रही है. बताया जा रहा है कि आतंकी के छिपे होने की सूचना मिलते ही संयुक्त ऑपरेशन चलाने का फैसला लिया गया.

आतंकी को ढेर किए जाने के बाद उसके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार के साथ भड़काऊ सामग्री भी मिली है. ऐसी ही आपत्तिजनक और भड़काऊ चीजों के जरिये कश्मीर के अन्य युवाओं को भी आतंकवाद के रास्ते पर ढकेलने की कोशिश की जाती रही है.

ये भी पढ़ें:

विपक्ष के अलग-अलग बोल! ममता बनर्जी-कांग्रेस का एक दूसरे पर हमला, राहुल गांधी ने लेफ्ट पर किया वार, BJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget