एक्सप्लोरर

गुजरात: फिर गरमा रहा है पाटीदार आरक्षण आंदोलन, हार्दिक के अनशन का आज दूसरा दिन

अनशन के दौरान कांग्रेस विधायक ललित वसोया, पाटन से कीर्ति पटेल, टनकारा से ललित कगाथरा, मोरबी से ब्रजेश मेरजा और उंझा से आशा पटेल मौजूद रहे. वसोया ने कहा कि वह अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ रविवार से सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे.

अहमदाबाद: गुजरात में एक बार फिर पाटीदार आरक्षण आंदोलन की आग भड़क सकती है. पाटीदारों के लिए आंदोलन और किसानों की कर्जा माफी को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अनशन पर बैठे हैं. आज उनके अनशन का दूसरा दिन है. अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल से कल कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद जिग्नेशन बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

हार्दिक पटेल ने अनशन के लिए राजधानी गांधीनगर में सत्याग्रह छावनी की इजाजत मांगी थी जिसे सरकार ने खारिज कर दिया. इसके बाद हार्दिक ने घर पर ही अनशन का फैसला किया. हार्दिक पटेल अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड पर रहते हैं, प्रशासन हार्दिक पटेल के घर के आस पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं.

वहीं अनशन के दौरान कांग्रेस विधायक ललित वसोया, पाटन से कीर्ति पटेल, टनकारा से ललित कगाथरा, मोरबी से ब्रजेश मेरजा और उंझा से आशा पटेल मौजूद रहे. वसोया ने कहा कि वह अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ रविवार से सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे.

ट्विटर पर हार्दिक का बीजेपी पर हमला हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनको अनुमति देने से इंकार कर दिया, क्योंकि वह उनके आंदोलन को विफल करने की कोशिश कर रही है.  अनशन के दौरान हार्दिक पटले ने ट्विटर के जरिए लगातार गुजरात सरकार पर हमला बोल रहे हैं. हार्दिक ने ट्वीट किया, ''गुजरात में अंग्रेज़ हुकूमत राज कर रही है. मैं मेरे निवास स्थान पर किसानों की क़र्ज़ा माफ़ी और आरक्षण के तहत उपवास करने जा रहा हूं. पुलिस ने पूरे गुजरात से हज़ारों आंदोलनकारियों को गिरफ़्तार किया है. निवास स्थान के चारों और पुलिस ने हज़ारों की तादाद में पहरा लगाया है.''

उन्होंने लिखा, ''मेरे निवास स्थान पर पानी भी रोक दिया है. आने जाने वालों की तलाशी ली जाती है. संविधान की खुले आम धज्जियां उड़ा रही है भाजपा और पुलिस. मैं देशभर की राजनीतिक पार्टी और उनके नेताओं को आह्वान करता हूं गुजरात में अंग्रेज़ हुकूमत को देश के सामने रखें. हम लोगों को मारने के तैयारी चल रही है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget