एक्सप्लोरर

SEBI ने दिया चोकसी, गीतांजलि जेम्स के बैंक और डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी पर बड़ा फैसला लिया है. SEBI ने पांच करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए मेहुल चोकसी और उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स और कंपनी के कार्यकारी निदेशक धनेश सेठ के बैंक और डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है.

नई दिल्लीः भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शुक्रवार को पांच करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स और कंपनी के कार्यकारी निदेशक धनेश सेठ के बैंक और डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है.

चोकसी हीरा कारोबारी नीरव मोदी का मामा है. वह गीतांजलि जेम्स का प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक है. नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. फिलहाल वह ब्रिटेन की जेल में है.

सेबी ने कहा कि चोकसी, गीतांजलि जेम्स और सेठ पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहे हैं, जिसके बाद उनके खातों को कुर्क करने का फैसला किया गया.

सेबी ने इस साल फरवरी में सूचीबद्धता सहित विभिन्न नियमों के उल्लंघन के लिए इनपर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. कुल बकाया 5.27 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का है. इसमें पांच करोड़ रुपये का जुर्माना और 27 लाख रुपये का ब्याज तथा एक हजार रुपये की वसूली लागत शामिल है.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘बेड ब्वॉय बिलियनेयर्स’ की पूर्व स्क्रीनिंग के अनुरोध वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दिया है.

नेटफ्लिक्स पर इसके बारे में यह बताया गया है कि यह एक ऐसा वृत्तचित्र है जो भारत के सर्वाधिक कुख्यात उद्योगपतियों के लालच, फरेब और भ्रष्टाचार को बयां करता है. इसमें भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी के साथ-साथ सुब्रत रॉय और बी राजू रामलिंग राजू के विवादित मामलों पर प्रकाश डाला गया है.

इसे भी पढ़ेंः सीमा विवाद: जानिए क्यों तवांग पर नज़र गड़ाए बैठा है चीन?

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड नए मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget