एक्सप्लोरर

Bulldozer In Shaheen bagh: दिल्ली में एक बार फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी, इस बार शाहीन बाग की बारी!

MCD In Action: दिल्ली के में एक बार फिर बुलडोजर चलता हुआ दिखाई देगा. इस बार शाहीनबाग में अतिक्रमण हटाने की तैयारी है. इसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है. जहांगीरपुरी में भी बुलडोजर ने तबाही मचाई थी

Shaheen Bagh Encroachment: दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के बाद एक बार फिर अवैध निर्माण हटाने की तैयारी हो गई है. दिल्ली में एक बार फिर से बुलडोजर चलता हुआ दिखाई देने वाला है. इस बार शाहीन बाग की बारी है. एमसीडी ने इस बार शाहीन बाग को चिन्हित किया है. इतना ही नहीं शाहीन बाग के अलावा दिल्ली के ओखला, तिलक नगर वेस्ट के साथ-साथ कई वार्डों को चिन्हित किया गया है, जहां पर महाबली को अवैध निर्माण हटाने के लिए तैयार किया जा रहा है. इन इलाकों में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा.

माना जा रहा है कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के कहने के बाद बीजेपी शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर चलाने का इरादा जताया है. 5 दिन पहले एबीपी न्यूज से बातचीत में आदेश गुप्ता ने कहा था कि वो दक्षिण दिल्ली को इस सिलसिले में चिट्ठी लिखेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता की चिट्ठी के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलवा दिया था. अब शाहीनबाग की बारी है.

SCMC मेयर ने विभागों को बता दी हैं तारीखें

एसडीएमसी मेयर मुकेश सूर्यन ने बताया है कि विभागों को तारीखें बता दी गई हैं. एक महीने का प्लान दिया गया है. कहा जा रहा है कि अतिक्रमण के साथ-साथ वहां अवैध निर्माण और लूटपाट की घटनाएं भी हो रही हैं, उनमें संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ हो सकता है. ऐसे में नगर निगम का मानना है कि कार्रवाई से न केवल अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जा सकेगा बल्कि अपराध में भी कमी आ सकती है.

उन्होंने कहा कि शाहीन बाग, ओखला, तिलक नगर वेस्ट सहित कई वार्ड को चिह्नित किया गया है. मदनपुर खादर में भी अतिक्रमण देखा गया है. सड़क पर जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा. जहां बिल्डिंग खड़ी हुई है वहां के लिए प्लान तैयार किया गया है और उसे भी आने वाले समय में हटाया जाएगा. अतिक्रमण को हटाने के लिए MCD एक्ट के तहत पहले नोटिस नहीं दिया जाता है, लेकिन जहां लोगों ने बड़ी इमारत बना ली है वहां के लिए नोटिस तैयार किया जा चुका है जिसपर कार्रवाई की जाएगी.

जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद चला बुलडोजर

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय जख्मी हो गया था. इसके बाद इस इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की गई थी.

ये भी पढ़ें: Jahangirpuri News: जहांगीरपुरी में दिखने लगी अमन और शांति, कल तिरंगा यात्रा के बाद आज दोनों समुदाय के लोग करेंगे इफ्तार पार्टी

ये भी पढ़ें: Jahangirpuri@47: पहला साम्प्रदायिक दंगा..आखिरी होगा! जानिए कैसे देश के लिए मिसाल बना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
CJP Protest LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget