एक्सप्लोरर

भारत के 'जुरासिक पार्क' में मिले डायनासोर के 256 अंडों के जीवाश्म, एमपी के नर्मदा क्षेत्र में चल रही रिसर्च, हुए कई खुलासे

Dinosaur Eggs: मध्य प्रदेश में डायनासोर के जीवाश्म अंडों की खोज की गई है. शोधकर्ताओं ने कहा कि विलुप्त होने से पहले डायनासोर नर्मदा घाटी क्षेत्र में घूमा करते थे.

Dinosaur Eggs In Madhya Pradesh: वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के धार जिले में डायनासोर के 256 जीवाश्म अंडों और घोंसलों का पता लगाया है. ये जीवाश्म अंडे बड़े डायनासोरों में से एक शाकाहारी टाइटनोसॉर (Titanosaur) के हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय और मोहनपुर-कोलकाता व भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने भी मध्य प्रदेश के धार में बाग और कुक्षी क्षेत्रों में ओवम-इन-ओवो या मल्टी-शेल अंडे की खोज की सूचना दी है. 

शोधकर्ताओं को टाइटनोसॉर से संबंधित 256 जीवाश्म अंडों के कई घोंसलों का पता चला है. हर्ष धीमान, विशाल वर्मा, और गुंटुपल्ली प्रसाद सहित अन्य की रिसर्च को इस सप्ताह पीएलओएस वन शोध पत्रिका में प्रकाशित किया गया था. घोंसलों और अंडों के एक अध्ययन से लंबी गर्दन वाले डायनासोर के जीवन के बारे में कई जानकारी सामने आई है जो 66 मिलियन वर्ष से भी पहले इस नर्मदा घाटी क्षेत्र में घूमा करते थे.

नर्मदा घाटी में पाए गए घोंसले

धार जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाकानेर में कार्यरत विशाल वर्मा ने पीटीआई को बताया कि अंडे उस मुहाने से पाए गए थे, जहां टेथिस सागर का नर्मदा में विलय हुआ था, जब सेशेल्स भारतीय प्लेट से अलग हो गया था. सेशेल्स के अलग होने के कारण नर्मदा घाटी में 400 किलोमीटर अंदर टेथिस सागर घुस आया था. उन्होंने कहा कि नर्मदा घाटी में पाए गए घोंसले एक-दूसरे के करीब थे. आम तौर पर घोंसले एक दूसरे से कुछ दूरी पर स्थित होते हैं. 

अंडों के बारे में क्या कुछ पता चला?

उन्होंने कहा कि मल्टी-शेल अंडे के पीछे का कारण अंडे देने के लिए अनुकूल परिस्थितियों को खोजने में मां की अक्षमता हो सकती है. ऐसी स्थिति में अंडे डिंबवाहिनी (Oviduct) में रह जाते हैं और खोल का निर्माण फिर से शुरू हो जाता है. अंडे देने से पहले डायनासोर के मरने की भी घटनाएं हो सकती हैं. ये अंडे 15 सेंटीमीटर और 17 सेंटीमीटर डायमीटर के बीच के थे जो संभवतः कई टाइटनोसॉर प्रजातियों के थे. प्रत्येक घोंसले में अंडों की संख्या एक से लेकर 20 तक होती है.

किस इलाके में मिले ये जीवाश्म अंडे?

शोधकर्ताओं ने कहा कि 2017 और 2020 के बीच क्षेत्र की जांच के दौरान, हमने मध्य प्रदेश के धार जिले में बाग और कुक्षी क्षेत्रों में डायनासोर की व्यापक हैचरी पाई, विशेष रूप से अखाड़ा, ढोलिया रायपुरिया, झाबा, जमनियापुरा और पदल्या गांवों में. इस रिसर्च को नर्मदा घाटी के लामेटा फॉर्मेशन में किया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

COVID 19: क्या कोविड इम्युनिटी सिस्टम को पहुंचा रहा नुकसान, किसको ज्यादा खतरा, जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget