एक्सप्लोरर

एससी/एसटी कानून कायम रहेगा, कोई भी ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती: रामविलास पासवान

पटना: केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून कायम रहेगा और इसे कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती. इसको लेकर किसी को चिंतित होने की आवश्यक्ता नहीं है. पासवान ने बिहार के सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के एनडीए के घटक दलों आरएलएसपी और एलजेपी के साथ मिलकर एक नया गुट बनाने की अटकलों को भी खरिज करते हुए कहा कि वो, नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा कहीं नहीं जाएंगे.

उन्होंने कहा "एनडीए अटूट है. हम यह जरूर चाहते हैं कि राजग पर कोई उंगली नहीं उठाए. हम समाज के सभी वर्ग के लोगों, तथा 'सबका साथ, सबका विकास' के आधार पर चल रहे हैं. कोई अलग समूह बनाने की जरूरत नहीं है."

पासवान ने पटना में एलजेपी प्रदेश कार्यालय में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से कहा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर युवा वर्ग में गुस्सा स्वाभाविक था क्योंकि इससे उनकी धार कमजोर होगी. इसी कारण से आंदोलन हुआ.

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लिए कटिबद्ध है. कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती और कोई भी ताकत आरक्षण और एससी/एसटी कानून को खत्म नहीं कर सकती इसलिए इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. बीजेपी शासित प्रदेशों में बंद समर्थकों को परेशान किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को नहीं पकड़ा जाएगा और न ही पकड़ा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget