एक्सप्लोरर

जयललिता की बेटी होने का दावा करती हुई एक लड़की SC पहुंची, जानिए- कोर्ट ने क्या कहा

जयललिता के भाई जयकुमार की बेटी दीपा खुद को जयललिता का वारिस बताती है. शैलजा की बेटी अमृता खुद को जयललिता की बेटी बता कर उत्तराधिकार की लड़ाई को नया मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं.

नई दिल्ली: तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बेटी होने का दावा करने वाली महिला की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. बेंगलुरु की अमृता सारथी का दावा है कि वो जयललिता की बेटी है. इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच करवाई जानी चाहिए. हालांकि, जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की बेंच ने कहा, "ये मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का नहीं है. याचिकाकर्ता को दूसरे कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहिए." अमृता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा, "अगर हमने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की तो कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है. तमिलनाडू में लोग जयलिलता को लेकर बेहद भावुक हैं. इसलिए, हमें कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की इजाज़त दी जाए." लेकिन कोर्ट ने इस मांग पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने पास उपलब्ध कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल करने को स्वतंत्र है. क्या है अमृता का दावा:- इंदिरा जयसिंह ने कोर्ट में कहा कि अमृता जयललिता की बेटी है. चूंकि, जयललिता की शादी नहीं हुई थी. इसलिए, 1980 में अमृता के जन्म के बाद उसे जयललिता की बहन शैलजा को सौंप दिया गया. शैलजा और उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं. जयललिता की मौत के बाद अमृता को अपने 2 रिश्तेदारों से पता चला कि वो असल में उनकी बेटी है. इंदिरा जयसिंह ने चेन्नई में जयललिता के पार्थिव शरीर को बाहर निकालने और उनके साथ अमृता का डीएनए मिलाने की मांग की. उन्होंने ये भी कहा कि अमृता को वैष्णव आयंगर ब्राह्मणों में प्रचलित तरीके से अपनी माँ का अंतिम संस्कार करने की इजाज़त दी जाए. भाई की बेटी का भी विरासत पर दावा:- गौरतलब है कि जयललिता के भाई जयकुमार की बेटी दीपा खुद को जयललिता का वारिस बताती है. शैलजा की बेटी अमृता खुद को जयललिता की बेटी बता कर उत्तराधिकार की लड़ाई को नया मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
'भारत के सामने भी युद्ध ने...', मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान
'भारत के सामने भी युद्ध ने...', मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान
तेलंगाना: मां के शव के पास पूरी रात रोती रही ढाई साल की मासूम, पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या
तेलंगाना: मां के शव के पास पूरी रात रोती रही ढाई साल की मासूम, पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या
लाल किला ब्लास्ट केस: कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक व्यवसायी के घर पर मारा छापा
लाल किला ब्लास्ट केस: कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक व्यवसायी के घर पर मारा छापा

वीडियोज

Iran Israel US War News: ईरान के जारी किया बारूदी सुरंग का नया वीडियो | Trump | IRGC | Netanyahu
Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump
Iran Israel-US War News: ईरान पर देर रात हमला, जवाबी कार्रवाई में दुश्मनों के छुड़ाए छक्के!
Israel US Iran War News: ईरान के ठिकानों पर भारी बमबारी के बाद बड़ी तबाही! | Netayahu | Trump
Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Embed widget