एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह मामले की जांच CBI को सौंपने पर सुनवाई से SC ने मना किया, कहा- अगर कोई ठोस दलील है तो उसे HC में रखिए

याचिका पर सुनवाई से मना करते हुए जजों ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता के पास कहने को कोई ठोस बात है तो उसे बॉम्बे हाई कोर्ट में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए. इस बीच दिल्ली के रहने वाले एक वकील सार्थक नायक ने पहले ही मुंबई हाई कोर्ट को एक लेटर पेटिशन भेजकर मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी को सौंपने की मांग की है.

सुशांत सिंह मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. जनहित याचिका दाखिल करने वाली याचिकाकर्ता से कोर्ट ने कहा, “मामले से आप का कोई संबंध नहीं है. फिर भी अगर आपके पास कहने के लिए कोई ठोस बात है तो उसे मुंबई हाई कोर्ट में रखिए.“

बिहार की रहने वाली अलका प्रिया नाम की सामाजिक कार्यकर्ता ने सुशांत की मौत से जुड़ी परिस्थितियों को संदिग्ध बताया था. उनकी याचिका में मुंबई पुलिस की तरफ से की जा रही जांच को नाकाफी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई थी. याचिका सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच में लगी. बेंच ने अनुच्छेद 32 के तहत सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई इस याचिका को सुनने से मना कर दिया.

चीफ जस्टिस ने कहा, “पुलिस को अपना काम करने दीजिए. आपका इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है.“ इस पर याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील के बी उपाध्याय ने कहा, “सुशांत एक बहुत अच्छे इंसान थे. उन्होंने कई गरीब बच्चों को अपने खर्चे पर पढ़ने के लिए नासा भेजा था.“ इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, “सवाल यह नहीं है कि कोई व्यक्ति अच्छा था या बुरा. सवाल क्षेत्र अधिकार का है. हमें नहीं लगता कि इस मामले पर सीधे सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई करनी चाहिए.“

बॉम्बे HC कर सकता है विचार

याचिका पर सुनवाई से मना करते हुए जजों ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता के पास कहने को कोई ठोस बात है तो उसे बॉम्बे हाई कोर्ट में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए. इस बीच दिल्ली के रहने वाले एक वकील सार्थक नायक ने पहले ही मुंबई हाई कोर्ट को एक लेटर पेटिशन भेजकर मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी को सौंपने की मांग की है. इस याचिका में यह भी कहा गया है कि हाई कोर्ट एसआईटी का गठन कर अपनी निगरानी में जांच करवाने पर भी विचार करे. हाईकोर्ट ने अभी इस याचिका पर कोई सुनवाई नहीं की है.

रिया चक्रवर्ती की SC में याचिका

दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ सुशांत के पिता की तरफ से पटना में दर्ज करवाई गई FIR को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. उनका कहना है कि जांच पहले से मुंबई में की जा रही है. बिहार की पुलिस मुंबई में हुई किसी घटना की जांच नहीं कर सकती है. सुशांत के परिवार ने भी मामले में कैविएट दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त की है कि उसका पक्ष सुने बिना रिया की अर्जी पर कोई आदेश न दिया जाए.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget