एक्सप्लोरर

एयरसेल-मैक्सिस मामले के जांच अधिकारी राजेश्वर सिंह की याचिका पर SC की सुनवाई कल

कुछ दिनों पहले राजेश्वर पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाने वाली एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई थी. अब राजेश्वर ने कोर्ट को बताया है कि उन पर लगे सब आरोप पुराने हैं.

नई दिल्लीः एयरसेल-मैक्सिस मामले के जांच अधिकारी राजेश्वर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजेश्वर ने आरोप लगाया है कि घोटाले की जांच में फंस रहे कुछ लोग जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

दरअसल, कुछ दिनों पहले राजेश्वर पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाने वाली एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई थी. अब राजेश्वर ने कोर्ट को बताया है कि उन पर लगे सब आरोप पुराने हैं. 7 साल पहले ईडी, सीबीआई और सीवीसी की जांच में ये झूठे साबित हो चुके हैं.

राजेश्वर ने कहा है कि झूठे आरोप लगाने वाली याचिका उन लोगों ने दाखिल करवाई है, जो एयरसेल-मैक्सिस जांच में फंस रहे हैं. 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एयरसेल-मैक्सिस जांच 6 महीने में पूरी करने को कहा था. वो पूरी ईमानदारी से इस काम मे लगे हुए हैं. लेकिन कुछ लोग इसमें अड़चन डालने की कोशिश कर रहे हैं.

जांच अधिकारी का कहना है कि उनके खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले रजनीश कपूर ने जान-बूझकर कोर्ट में झूठे तथ्य रखे हैं. उनका मकसद कोर्ट के आदेश पर हो रही जांच पर असर डालना है. इसलिए रजनीश कपूर के ऊपर अदालत की अवमानना का मुकदमा चलना चाहिए.

राजेश्वर की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील आर एस सूरी ने कोर्ट से इस मसले पर तुरंत सुनवाई की मांग की. कोर्ट में रजनीश कपूर की तरफ से मौजूद वकील ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है. दोनों को एक साथ सुना जा सकता है. लेकिन, कोर्ट ने सूरी की बात मानते हुए उनकी याचिका कल ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दी.

आज बीजेपी नेता और 2जी घोटाले के शिकायतकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपनी याचिका की जानकारी कोर्ट को दी. उन्होंने राजेश्वर का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया. कोर्ट ने उनकी याचिका पर भी कल सुनवाई के लिए सहमति दे दी है.

चिंदबरम के बेटे पर घोटाले के आरोप एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से पूछताछ हो चुकी है. उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है. मामला पी चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते मैक्सिस को एयरसेल में निवेश की इजाज़त देने का है. आरोप है कि नियमों की अवहेलना कर विदेशी निवेश की ये मंज़ूरी दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget