एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों पर बनी SC की कमेटी ने रिपोर्ट जमा करवाई, जल्द हो सकती है सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जमा करा दी है. अब माना जा रहा है कि कोर्ट जल्द इस मामले पर आगे की सुनवाई कर सकता है.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों और किसान आंदोलन से जुड़े मसले पर अध्ययन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई गई विशेषज्ञ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जमा करा दी है. रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जमा कराई गई है. माना जा रहा है कि बहुत जल्द कोर्ट मामले पर आगे की सुनवाई कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर से जनवरी के बीच केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की थी. कोर्ट ने उन याचिकाओं को भी सुना था, जिनमें आंदोलन के नाम पर बााधित दिल्ली की 3 सीमाओं को खोलने की मांग की गई थी. तब चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि वो सकारात्मक बातचीत के जरिए मसले के हल को उचित मानती है.

12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन कर दिया. कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा था कि वह कमेटी के सामने अपनी बात रखें. कमेटी की रिपोर्ट को देखने के बाद मामले पर आगे सुनवाई की जाएगी. बातचीत का माहौल बनाने के लिए कोर्ट ने नए किसान कानूनों के अमल पर भी रोक लगा दी थी.

कोर्ट की तरफ से गठित 4 सदस्य कमेटी के एक सदस्य भारतीय किसान यूनियन के नेता भूपिंदर सिंह मान ने खुद को कमेटी से अलग कर दिया था. लेकिन बाकी तीन सदस्य- अशोक गुलाटी (कृषि विशेषज्ञ), अनिल घनवट (शेतकरी संगठन) और प्रमोद जोशी (खाद्य नीति विशेषज्ञ) अपना काम करते रहे.

तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर अड़े आंदोलनकारी किसान संगठनों ने इस कमेटी से दूरी बनाए रखी. उन्होंने अपनी शिकायतें या सुझाव कमेटी को नहीं दिए. हालांकि, कमेटी की तरफ से यह कहा जा चुका है कि उसने 18 राज्यों के करीब 85 किसान संगठनों से बात की है. बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी में 19 मार्च को ही रिपोर्ट जमा करवा दी थी. इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

किसान मोर्चा का एलान- मई में संसद कूच करेंगे, 10 अप्रैल को होगा KMP एक्सप्रेसवे ब्लॉक

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget